CORONA in UP

कोरोना का कहर: संक्रमित परिवार ने CM य़ोगी से लगाई इलाज की गुहार

775 0

लखनऊ । रायबरेली रोड पर स्थित एल्डिको कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने हाथ जोड़कर रोते हुए मुख्यमंत्री से इलाज की गुहार लगाई है। इसके बाद भी संबंधित परिवार को इलाज नहीं हो सका है। उसका पूरा परिवार कोरोना (Corona’s havoc in Lucknow) वायरस से संक्रमित है।

A-200/201 उद्यान-2 एल्डिको रायबरेली रोड निवासी राकेश श्रीवास्तव की पत्नी और 2 बच्चे कोरोना पॉजिटिव हैं। रविवार को वह अपने परिवार को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए थे, जहां अस्पताल प्रशासन ने उनके परिवार को वहां से भगा दिया। इसके बाद वह अपने परिवार को एक निजी अस्पताल ले गए, वहां से भी उन्हें निकाल दिया गया।

राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल सकी है।

सीएमओ कार्यालय से लेकर नियंत्रण कक्ष तक सभी दरवाजे खटखटा कर देख लिए हैं लेकिन, कोई भी सुनवाई नहीं रहो रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी गुहार लगाई है। वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने बताया कि परिवार की हालत दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

Related Post

neha sharma

जनता को परेशान करने वालों पर नेहा शर्मा सख्त, अधिकारियों को दिये कार्रवाई के संकेत

Posted by - June 18, 2023 0
गोंडा। तहसील करनैलगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान डीएम नेहा शर्मा (Neha…
CM Yogi

सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा संपन्न: एमओयू व निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद

Posted by - February 26, 2026 0
यामानाशी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का चार दिवसीय सिंगापुर व जापान दौरा अभूतपूर्व रूप से सफल…