कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद 76% लोग हुए संक्रमित- ICMR का पहला अध्ययन

928 0

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब भी जारी है, इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कोरोना पर पहला अध्ययन जारी किया है। आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद 76 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान कोरोना की चपेट में आने के बाद 16 फीसदी लोगों में लक्षण नहीं दिखे जबकि करीब 10 फीसदी को भर्ती करना पड़ा।

अध्ययन के दौरान 361 लोगों की जांच में 274 की आरटी पीसीआर जांच पॉजीटिव पाई गई, टीका लेने के करीब 14 दिन बाद लक्षण देखे गए। एक मार्च से 10 जून तक चले अध्ययन में पता चला की कोवैक्सिन 43 फीसदी और कोविशील्ड लेने वाले 10 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हुए।

मेडिकल जर्नल रिसर्च स्कवायर में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार भुवनेश्वर स्थित आईसीएमआर की क्षेत्रीय लैब में देश भर से वैक्सीन ले चुके 361 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में सभी सैंपल कोरोना संक्त्रस्मित मिले लेकिन 87 सैंपल को अध्ययन से बाहर करना पड़ा क्योंकि इन लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं ली थीं। जांच में 274 लोगों में वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद संक्रमण का पता चला। इनमें से 35 (12.8 फीसदी) लोगों ने कोवाक्सिन की दोनों खुराक लीं। जबकि 239 (87.2 फीसदी) ने कोविशील्ड की दोनों खुराक ली थीं।

इसी साल एक मार्च से 10 जून तक चले अध्ययन में पता चला कि कोवाक्सिन की दोनों खुराक लेने के बाद संक्रमित हुए 43 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारी थे जो दूसरी लहर के दौरान कोविड वार्ड इत्यादि जगहों पर कार्य कर रहे थे। वहीं कोविशील्ड लेने के बाद 10 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले। दो खुराक लेने के बाद संक्रमण की चपेट में आने के बीच औसतन अवधि 45 दिन देखी गई है। जबकि कोवाक्सिन लेने वालों में 33 दिन के दौरान ही संक्रमण हुआ है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Posted by - October 8, 2022 0
गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 46680.95…
CM Dhami

विषय विशेषज्ञों के सुझाव से खेल विश्व विद्यालय की जाए विकास की कार्रवाई: सीएम धामी

Posted by - March 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल और…

शरद पवार से बैठक के बाद बोले प्रशांत किशोर – कोई तीसरा या चौथा मोर्चा नहीं कर सकता 2024 में बीजेपी का मुकाबला

Posted by - June 22, 2021 0
प्रशांत किशोर का यह बयान अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सियासी गलियारों…