Harish Rawat

कहर बरपा रहा कोरोना, हरीश रावत ने की टेस्टिंग फैसिलिटी बढ़ाने की मांग

942 0
देहरादून। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के बढ़ रहे मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार से टेस्टिंग फैसिलिटी बढ़ाने की मांग की है।

पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawa) का कहना है कि आरटीपीसीआर टेस्टिंग की सुविधाएं देहरादून में एक-दो लैबों तक ही सीमित हो गई है जिससे लोगों के बीच नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि टेस्टिंग सेंटर में लंबी-लंबी कतारें लोगों को चिंतित कर रही हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि जहां से फैसिलिटी उपलब्ध हो सकती है, चाहे वे प्राइवेट लैब हो या फिर सरकारी लैब हो, उसे तत्काल लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि यह ऐसी टेस्टिंग फैसिलिटी नहीं है जिस को नए सिरे से शुरू करने में बहुत ज्यादा समय लगता हो।

हरीश रावत (Harish Rawat)  का कहना है कि देहरादून में यह स्थिति है तो हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में क्या स्थिति होगी। पहाड़ों में तो टेस्टिंग फैसिलिटी नाममात्र की है। टेस्टिंग के अभाव में स्थिति और बिगड़ सकती है।उन्होंने आगे कहा कि किसी व्यक्ति को सामान्य मौसमी खांसी हो रही है तो वह और उसका परिवार भी अपने को कोरोना संक्रमित मानकर घबराहट में है।

हरीश रावत (Harish Rawat) ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार को तत्काल इस ओर ध्यान देकर टेस्टिंग फैसिलिटी को बढ़ाया जाना चाहिए जो लोग टेस्टिंग फैसिलिटी क्रिएट कर सकते हैं उनको आमंत्रित किया जाना चाहिए और उन्हें मान्यता प्रदान करनी चाहिए।

Related Post

CM Dhami

95% से अधिक बाधित सड़कें मलबा हटाकर पुनः खोली गईं: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - August 31, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व और सतत निगरानी में प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य…
Haridwar Kumbh

कोविड-19 के बढ़ते खतरे के चलते 250 विदेशी संतों की संन्यास दीक्षा पर लगा ब्रेक

Posted by - March 28, 2021 0
हरिद्वार। कोविड-19 के बढ़ते खतरे के चलते हरिद्वार महाकुंभ (Haridwar Kumbh 2021) में विदेशी संतों के संन्यास दीक्षा पर ब्रेक लग…
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

Posted by - October 4, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मंगलवार शाम देहरादून पहुंचे। वे यहां सैनिकों…
SDM Hari Giri has taken charge on the instructions of the DM.

जिले के सभी उच्च स्तरीय अधिकारी डटे हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहले दिन से ही

Posted by - September 22, 2025 0
डीएम के निर्देश पर देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि…