अजित पवार

अभी तक सामुदायिक स्तर पर नहीं हुआ कोरोना वायरस का प्रसार : अजित पवार

982 0

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर फैलने का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। यहां के सभी कोविड-19 मरीज ऐसे हैं, जो विदेश से आए थे या जो संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।

अजित पवार ने लोगों से सड़कों पर बाहर नहीं निकलने की अपील 

पवार ने ट्वीट कर कहा कि प्रकोप का तीसरा चरण, जो कि सामुदायिक प्रसार है, अभी तक नहीं आया है। इसके अलावा पवार ने लोगों से सड़कों पर बाहर नहीं निकलने की अपील की।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1024 हुई, 27 लोगों की मौत

राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ी संख्या में वे लोग शामिल हैं जो विदेश से लौटे लोगों के निकट संपर्क में आये

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ी संख्या में वे लोग शामिल हैं जो विदेश से लौटे लोगों के निकट संपर्क में आये थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान संक्रमित हो गए और बीमारी को लेकर यहां आ गए और उससे उनके रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों में संक्रमण फैल गया। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के कुल 196 मामले दर्ज किए गए।

Related Post

sugarcane

विकसित उत्तर प्रदेश 2047: कृषि को आधुनिक व किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार ने विधान मंडल के बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। योगी सरकार ने प्रदेश के विकास…
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…
अभिनेत्री भाग्‍यश्री

लोहरदगा: अभिनेत्री भाग्‍यश्री ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट, झलक पाने को बेताब दिखे लोग

Posted by - November 26, 2019 0
लोहरदगा। लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव के पक्ष में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री…