IPL मैचों की तारीख

कोरोना वायरस का मंडरा रहा है खतरा, दर्शकों के बिना होगा आईपीएल

3284 0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन पर कोरोना वायरस के कारण मंडरा रहे खतरे के बादलों के बीच यह संभावना प्रबल होती जा रही है कि इस टी-20 टूर्नामेंट को दर्शकों के बिना ही आयोजित किया जाए।

बीसीसीआई सहित सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को परामर्श जारी कर कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें

केंद्र सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यदि खेल टूर्नामेंटों को आयोजित किया जाना जरुरी है तो उन्हें दर्शकों के बिना ही आयोजित किया जाए। खेल मंत्रालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सहित सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को परामर्श जारी कर कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी खेल आयोजन में दर्शकों की उपस्थिति न रहे।

आजम खान की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 19 मार्च को

29 मार्च से शुरु होने वाला आईपीएल दर्शकों के बिना आयोजित होगा

सरकार के इस परामर्श के बाद यह संभावना प्रबल हो गयी है कि 29 मार्च से शुरु होने वाला आईपीएल दर्शकों के बिना आयोजित हो। फ्रेंचाइजी टीमें इस बात को लेकर सहमत नजर आती हैं लेकिन साथ ही उनका मानना है कि विदेशी खिलाड़ियों के वीजा पर प्रतिबंध न रहे और उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआत से ही भारत में खेलने का मौका मिला।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मौजूदा वनडे सीरीज के शेष दो मैच दर्शकों को बिना आयोजित होने की संभावना

इस परामर्श के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मौजूदा वनडे सीरीज के शेष दो मैचों (लखनऊ और कोलकाता) के दर्शकों को बिना आयोजित होने की संभावना है। सीरीज का पहला वनडे धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो चुका है। दूसरा मैच 15 मार्च को और तीसरा मैच 18 मार्च को खेला जाना है।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निवेश एमओयू की करेंगे समीक्षा

Posted by - January 5, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) सोमवार (6 जनवरी) को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हस्ताक्षरित…
जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स को 12 वां इंवेस्टमेंट मिला, इंटेल कैपिटल ने किया 1894 करोड़ का निवेश

Posted by - July 3, 2020 0
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऋणमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी…
Forest Fire

टनकपुर-देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मिली स्वीकृति, धामी ने पीएम मोदी एवं रेल मंत्री का जताया आभार

Posted by - March 1, 2024 0
देहरादून। रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन के संचालन को स्वीकृति दे दी है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर…