CM Yogi

यूपी में भी कोरोना बेकाबू, CM योगी का आदेश- निजी अस्पतालों को भी बनाएं कोविड हॉस्पिटल

773 0

लखनऊ । यूपी में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath)  ने आदेश दिया कि निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील किया जाए।

कोरोना ने उत्तर प्रदेश में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 15,353 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना महामारी के कुल एक्टिव मामलों में संख्या बढ़कर 71,241 हो गई। सबसे बुरा हाल राजधानी लखनऊ का है, जहां कल करीब साढ़े चार हजार नए केस सामने आए हैं।

यूपी में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) एक्टिव हो गए हैं। टीम 11 के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने सोमवार को बैठक करते हुए सख्ती का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में अब 70 फीसदी आरटीपीसीआर जांच हो, गंभीर मरीजों के लिए वर्चुअल आईसीयू से चिकित्सक संवाद करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने आदेश दिया कि निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील किया जाए। जनपदों में अधिकारियों के संक्रमित होने की सूचना शासन को दी जाएगी। इसके साथ ही यूपी में कोरोना से निपटने के लिए मंत्रीपरिषद के सदस्यों के साथ सीएम योगी की बड़ी बैठक आज शाम को होगी।

सूत्रों के मुताबिक, कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) अब मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। अपने-अपने क्षेत्र में टीका उत्सव को लेकर सीएम योगी, मंत्रियों को लक्ष्य देंगे। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में किस तरीक़े से कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए प्रचार करना है? इस पर आज रणनीति बनेगी।

इस बीच लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, आगरा, झांसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, आजमगढ़, पं. दीन दयाल नगर, अयोध्या, बस्ती, मुरादाबाद व अलीगढ़ के डीएम व एसएसपी-एसपी-पुलिस कमिश्नर को संयुक्त निरीक्षण कर कोविड संक्रमण रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों पर की गई व्यवस्था के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

Related Post

Power Supply

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा कीर्तिमान, 3.45 करोड़ उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली

Posted by - December 12, 2024 0
लखनऊ: योगी सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। योगी सरकार ने हर घर को…
Viksit UP

Viksit UP @2047: आमजन का मिल रहा सुझाव, अब तक करीब दो लाख फीडबैक दर्ज

Posted by - September 16, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government)  द्वारा संचालित ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ (Samarth UP-Viksit UP) अभियान निरंतर जनभागीदारी और…
CM Yogi

व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के स्वावलंबन का जरिया है शिक्षा: सीएम योगी

Posted by - August 20, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि शिक्षा…
Gida

1300 करोड़ रुपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

Posted by - November 26, 2023 0
गोरखपुर । गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) का 34वां स्थापना दिवस समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सानिध्य में…