कोरोना जांच

भारत में कोरोना टेस्ट लैब की संख्या बढ़कर 1,274 हुई : आईसीएमआर

910 0

नई दिल्ली । देश भर में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,274 हो गयी है। यह जानकारी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) ने मंगलवार को दी। आईसीएमआर के तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह लैब और जुड़ गये हैं।

 सरकारी लैब की संख्या 892 तथा निजी लैब की 382 है

इनमें सरकारी लैब की संख्या 892 तथा निजी लैब की 382 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 651 (सरकारी: 398 , निजी: 253) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 516(सरकारी: 457, निजी: 59) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 107 (सरकारी: 37, निजी: 70) हैं।

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व चाहती हूं : गीता फोगाट

इन 1,274 लैब ने 20 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 3,33,395 स्वाब की जांच की

इन 1,274 लैब ने 20 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 3,33,395 स्वाब की जांच की। इस तरह अब तक कुल 1,43,81,303 नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 37,148 नये मामलों का पता चला है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,02,529 हो गयी है।

23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी, मार्च में लैब की संख्या बढ़कर 121 हुई और अब छह माह बाद देश भर के 1,274 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है।

Related Post

CM Dhami

टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की होगी तैनाती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Posted by - July 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व…
CM Vishnu Dev

छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे भरोसेमंद, स्थिर और तेजी से उभरते हुए औद्योगिक गंतव्यों में शामिल: मुख्यमंत्री

Posted by - November 25, 2025 0
दिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले। इससे उद्योग और पर्यटन…
छपाक का प्रीमियर

फिल्म ‘छापक’ के प्रीमियर में हिस्सा होंगी ये लोग, फिल्म में सबने की यह अभिनय

Posted by - January 6, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म ‘छापक’ को लेकर काफी सुर्खियों में झाईं हैं।…