corona-virus

भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 55 हजार नये मामले, 24 घंटों में 779 की मौत

814 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सर्वाधिक 55 हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 16.38 लाख के पार हो गयी है। अब तक 35,747 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

एक दिन में 37 हजार से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए

लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 52 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेज वृद्धि हो रही है। साथ ही एक दिन में 37 हजार से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 55,079 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 16,38,871 हो गयी

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के आधार पर पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 55,079 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 16,38,871 हो गयी है। जबकि 779 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। इस अवधि में 37,223 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10,57,806 हो गयी है। वहीं इस अवधि में सक्रिय मामलों में 17,076 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 545318 हो गयी है।

भारत में प्रतिदिन कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार से अधिक

अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के अधिक मामले आने से सक्रिय मामले बढ़े हैं। अरुणाचल प्रदेश में जहां सक्रिय मामलों में 76 की कमी आयी है, वहीं छत्तीसगढ़ में 66, दिल्ली में 27, गोवा में नौ, हरियाणा में 301, जम्मू-कश्मीर में 87, केरल में 290, मिजोरम में नौ, सिक्किम में दो और त्रिपुरा में 63 की कमी हुई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2021 की वृद्धि हुई

इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2021 की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 1,48,454 पर पहुंच गये तथा 266 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,729 हो गया। इस दौरान 8860 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,48,615 हो गयी। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस अवधि में मरीजों की संख्या 2,252 बढ़ी है और यहां अब 69,708 सक्रिय मामले हैं1 मरने वालों का आंकड़ा 83 बढ़कर 2,230 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक कुल 46,694 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Related Post

CM Dhami

पर्यटन की योजनाएं रोजगार और स्वरोजगार को ध्यान में रखकर बनाएं: सीएम धामी

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के संसाधन बढ़ाए जाएं। नई पर्यटन नीति का आम…
CM Bhajan lal Sharma

शिक्षित और समृद्ध प्रदेश के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - June 25, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं की भूमिका बहुत…
CM Dhami

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी के दल ने सीएम धामी को सौंपा पत्र

Posted by - January 9, 2023 0
देहरादून। चिह्नित राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र शाह के नेतृत्व में प्रमुख राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री (CM…