Uddhav Thackeray

कोरोना संक्रमित हुए CM उद्धव ठाकरे, वर्चुअली करेंगे बैठक

593 0

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल के बीच बड़ी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह बात कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बताई है। इससे पूर्व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर विधानसभा के भंग होने का संकेत दे दिया है, जिसके बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भाजपा के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर एकत्रित हो रहे हैं।

वहीं सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें कोरोना संक्रमित होने के बाद अब वह वर्चुअली हिस्सा लेंगे। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ और बालासाहेब थोराट ने पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की।

एप्पल के बिना मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य टेक मेटावर्स स्टैंडर्ड बॉडी

ओकिनावा लगाएगा नया ईवी प्लांट, 500 करोड़ रुपये का करेगा निवेश

Related Post

CM Vishnudev Sai

भाजपा का सदस्य बनना ही अपने आप में एक गौरवशाली अनुभूति : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 3, 2024 0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का आज मंगलवार को प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की…
गौरव चंदेल हत्याकांड

गौरव चंदेल हत्याकांड : प्रियंका गांधी बोलीं- परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले

Posted by - January 12, 2020 0
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौरव चंदेल हत्याकांड में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख…

उपराष्ट्रपति ने बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल के दरबार में टेका मत्था

Posted by - April 16, 2022 0
वाराणसी: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने शनिवार सुबह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ (Baba…