CORONA in UP

Corona in UP: यूपी में कोरोना संक्रमण से और 298 मरीजों की मौत

1174 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हो गई और 26,847 नये संक्रमित पाये गये।

अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हुई है जबकि 26,847 नये मामले सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 15,170 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल 14,80, 315 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 2,179 नये मामले आए हैं जबकि 38 संक्रमितों की मौत हुई है। इसी अवधि में मेरठ में।,653, मुजफ्फरनगर में।,518, सहारनपुर में।,485 और गौतमबुद्धनगर में।,188 नये मामले आए हैं। कानपुर नगर में 23, झांसी में 18, मेरठ में 12, प्रयागराज, गाजीपुर और गौतमबुद्धनगर में 11-11 और मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 2,45,736 कोरोना के मरीज उपचाराधीन हैं जो पृथकवास से लेकर निजी और सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

 

सहगल ने बताया कि नये मिले 26,847 संक्रमितों के सापेक्ष 34,721 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। सहगल के मुताबिक अब तक राज्य में 12,19,409 संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2.23 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4.27 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 65 हजार से ज्यादा कमी आयी है।

Related Post

CM Yogi

योजक बनकर कार्य करें शोधार्थी, आपके थोड़े प्रयास से समाज उठ खड़ा होगा: सीएम योगी

Posted by - August 4, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना (Mukhyamantri Fellowship Scheme) के अंतर्गत प्रदेश के आकांक्षात्मक विकासखंडों में कार्य कर रहे शोधार्थी स्वयं को योजक…
sports

राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगी छात्राएं, खेल में बना सकेंगी स्थान

Posted by - November 4, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली 82,120 बालिकाओं की खेल (Sports)…
Noida

नोएडा को ‘डायनामिक सिटी’ बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन करेगी योगी सरकार

Posted by - September 10, 2024 0
नोएडा। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government) ने नोएडा (Noida) क्षेत्र के कलेवर…
CM Yogi

खिलाड़ी देश के लिए खेलता है, हमारा भी कर्तव्य है कि हम उनके बारे में सोचें : योगी

Posted by - August 23, 2023 0
लखनऊ। मेरे लिए आज का अवसर अत्यन्त महत्वपूर्ण है। देश के अलग-अलग भागों से भी कुशल खिलाड़ी प्रदेश के सिपाही…