कर्नाटक के एक स्कूल में कोरोना विस्फोट, 33 छात्र कोरोना संक्रमित

585 0

कोडगू। कर्नाटक के कोडगू जिले के एक स्कूल में कोरोना विस्फोट का मामला सामने आया है। इस स्कूल में बुधवार को 12 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे स्कूल में संक्रमितों की संख्या 33 पहुंच गई है। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के संक्रमित पाए जाने का मामला ऐसे समय में आया है, जब अधिकांश राज्यों में स्कूल और कालेज खुलने शुरू हो गए हैं।

दरअसल, संक्रमण का पता तब चला जब कुछ छात्रों को बुखार हो गया। स्कूल प्रबंधन ने जल्द ही सभी 270 छात्रों के लिए कोरोना टेस्ट करवाने की व्यवस्था की और बुधवार को इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें ये सारे संक्रमित पाए गए। वहीं, कोडागु के उपायुक्त डॉ बीसी सतीश ने स्कूल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। किसी भी छात्र में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी छात्रों को आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी निगरानी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 270 में से 33 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी छात्रों को आइसोलेट होने को कहा गया है। मामला कर्नाटक के मदिकेरी में जवाहर नवोदय विद्यालय का है। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने कहा है कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। पॉजिटिव पाए गए अधिकांश छात्र एसिम्पटोमैटिक हैं। अब स्कूल के स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में भी कर्नाटक का एक कॉलेज कोरोना हॉटस्पॉट बन गया था। यहां कोलार में केजीएफ कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के 32 छात्र कोरोना संक्रमित मिले थे।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड रोडवेज ने धामी सरकार के गुड गवर्नेंस पर लगाई मुहर

Posted by - January 23, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार (Dhami Government) के गुड गवर्नेंस को उत्तराखंड रोडवेज (परिवहन निगम) ने धरातल पर उतारकर…
आंखों पर होगा घातक असर

Covid19 : बच्चों को ज्यादा देर मोबाइल देखने से रोकें वर्ना आंखों पर होगा घातक असर

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। बहुत से माता-पिता कोरोनावायरस के चलते बच्चों के स्कूल बंद होने से खासा परेशान हैं। कहते हैं न कि…
CM Bhajanlal

कार्यकर्ता चिंता ना करें, आपका काम कैमरे की नजर में हैं, आपकी चिंता हम करेंगे: सीएम भजनलाल

Posted by - March 21, 2024 0
कोटा। भारतीय जनता पार्टी के कोटा कलस्टर की तीनों लोकसभा सीटों यथा कोटा, झालावाड़ और भीलबाड़ा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की…
झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में बीपीएल परिवार को नौकरी समेत ये वादा

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का संकल्प…