कोरोना खौफ

कोरोना का खौफ : कुछ इस तरह अनुपम खेर और अनिल कपूर एक-दूसरे का हालचाल लेते दिखे

944 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को कई बॉलीवुड हस्तियां भी इसके लिए जागरूकता फैला रही हैं। वहीं इन सब के बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर खास अंदाज में एक दूसरे का हालचाल लेते दिखे।

अनिल कपूर अनुपम खेर के लिए एक गाना ‘तेरे घर के सामने’ गा रहे हैं

अनुपम खेर ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनिल कपूर की आवाज सुनाई दे रही है। इस वीडियो में अनिल अनुपम का हालचाल लेते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही वह अनुपम खेर के लिए एक गाना ‘तेरे घर के सामने’ गा रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अनुपम खेर ने अनिल कपूर को धन्यवाद देते हुए लिखा-‘धन्यवाद प्यारे अनिल कपूर, अपने घर के गेट पर आने के लिए और हमारे बचपन के समय के गीत को मेरे लिए गाने के लिए। आप बहुत अच्छे हैं।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1241267744093270019

अनुपम ने खुद को सुरक्षा की दृष्टि से खुद को सेल्फ कॉरन्टाइन में रखा 

इस वीडियो को अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनुपम खेर और अनिल कपूर पड़ोसी हैं। सोशल डिस्टेंस के इस माहौल में अनुपम और अनिल का इस तरह से चैट करना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अनुपम खेर हाल ही में विदेश से लौटे हैं। एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान वह कोविड -19 निगेटिव पाए गए हैं, लेकिन अनुपम ने खुद को सुरक्षा की दृष्टि से खुद को सेल्फ कॉरन्टाइन में रखा हुआ है।

Related Post

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हनी सिंह के गाने पर मचाया धमाल, Video वायरल

Posted by - December 7, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा अपने स्टेज परफॉर्मेंस से धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में…
Tapsu pannu with anurag kashyap

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से कई घंटों हुई पूछताछ, रात में भी जारी रही छापेमारी

Posted by - March 4, 2021 0
मुंबई/नई दिल्ली। आयकर विभाग ने अभिनेत्री तापसी पन्नू  (Tapsee Pannu) और फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)  व उनके साझेदारों के…
सिद्धिविनायक पहुंचीं दीपिका

सिद्धिविनायक पहुंचीं दीपिका, ‘छपाक’ की सफलता के लिए गणपति से मांगा आशीर्वाद

Posted by - January 10, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक शुक्रवार को रिलीज हो गई है। हालांकि इस फिल्म का देश…