पत्नी से नाराजगी का सिलसिला हर दिन है जारी, तो इस तरीके से करें कम

970 0

लखनऊ डेस्क। कई बार पति की कोई बात पत्नी को इतनी बुरी लग जाती है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। पति अक्सर सोचते हैं कि उनकी पत्नी कुछ समय लेकर इस बात को भूल जाएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। नाराजगी का यह सिलसिला हर दिन बढ़ता चला जाता है। इसलिए आज हम एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से बिना ज्यादा समय लगाए अपनी रूठी पत्नी को मना सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-जानें किस वजह से आपका पार्टनर चेक करता है आपका फोन

1-अगर आपकी पत्नी नाराज हुई है तो जरूर इसकी कोई बड़ी वजह होगी। ऐसी स्थिति में आपको उनसे बात करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। लेकिन इतना समझ लें आपकी पत्नी आपको आसानी से नाराज होने की वजह नहीं बता देगी।

2-किसी के दिल के नजदीक पहुंचने के लिए उसके पेट तक पहुंचना होता है। आपको खाना बनाने आता हो या नहीं आता हो लेकिन कुछ बनाना तो जरूर पड़ेगा। नाराज पत्नी को अगर आप कुछ बनाकर खिलाएंगे तो उनका सारा गुस्सा खत्म हो जाएगा।

3-नाराज पत्नी को मनाने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ेगा। बढ़िया होगा कि आप बिना कुछ कहे और सुने घर के सारे काम करना शुरू कर दें। बच्चों की जिम्मेदारी से लेकर घर की बाई का ध्यान रखें। कुछ दिनों तक घर का पूरा काम संभाल लें।

Related Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिक्षामित्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र एसोसिएशन ने शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सोमवार…
आशुतोष टंडन

जन विश्वास जीतते हुये सीवर नेटवर्क संबंधी शिकायतों जल्द हो निस्तारण: आशुतोष टंडन

Posted by - January 30, 2020 0
लखनऊ। यूपी के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने गुरुवार को सीवेज ट्रीटमेंट प्रणाली, संबंधित इन्फ्रास्टेक्चर व सीवर नेटवर्क का…