AK Sharma

प्रदेश हित में उपभोक्ता समय से करें विद्युत बिलों का पूर्ण भुगतान: एके शर्मा

516 0

लखनऊ। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए ऊर्जा विभाग ने आरएपीडीआरपी एवं नॉन आरएपीडीआरपी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अपने विद्युत बिलों के आंशिक भुगतान की सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा न्यूनतम धनराशि 100 रुपये अथवा पूर्ण बिल की धनराशि जो भी कम हो, की सीमा के साथ उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा आंशिक भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को माह में एक से अधिक बार भी उपलब्ध होगी। आंशिक भुगतान की सुविधा के लिए विभाग के कैश काउण्टरों एवं ऑनलाइन माध्यमों का प्रयोग किया जा सकेगा।

प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को सहूलियत प्रदान करने के लिए विद्युत बिलों के आंशिक भुगतान की सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा का लाभ लेकर उपभोक्ता अपने बिलों का आसानी से भुगतान कर सकेंगे और उन्हें बिल बकाये के बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मुख्य सचिव ने डीएम और पुलिस अधीक्षकों के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग

उन्होंने कहा कि अस्थायी रूप से विच्छेदित संयोजनों के लिए भी आंशिक भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, जो कि न्यूनतम कुल बकाया धनराशि का 25 प्रतिशत की सीमा के साथ उपलब्ध होगी।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि विद्युत बिल बकाया होने की स्थिति में विद्युत वितरण निगम के पास विद्युत संयोजन विच्छेदित करने का अधिकार होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि विद्युत विच्छेदन से बचने के लिए सभी उपभोक्ता अपने बिलों का पूर्ण भुगतान समय से करें और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Post

CM Yogi inaugurated Vishwakarma Expo-2025

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान : टूलकिट और ट्रेनिंग स्कीम से जुड़ेंगे 12 नए ट्रेड्स

Posted by - September 17, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा एक्सपो-2025’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, उतारी आरती

Posted by - July 22, 2024 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा…
मन की बात

मन की बात : अयोध्या फैसले के बाद देश नई आकांक्षाओं के साथ नए रास्ते पर चल पड़ा

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 59वीं बार मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मोदी ने…
कांग्रेस पार्टी ने 54 उम्मीदवारों का किया एलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस पार्टी ने 54 उम्मीदवारों का किया एलान

Posted by - January 18, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधान चुनाव में 54 उम्मीदवारों का शनिवार को एलान कर दिया है। आदर्श शास्त्री…