Bribe

दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल 20000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

264 0

चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम जिला में दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल विकास को हांसी से 20000 रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता की सेक्टर-33 स्थित फास्ट फूड की दुकान पर रेड न करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि आरोपी कांस्टेबल विकास द्वारा उसकी सेक्टर -33 स्थित फास्ट फूड की दुकान पर सीआईए गुरुग्राम की टीम द्वारा नशीले पदार्थ को लेकर रेड डाले जाने का डर दिखाया जा रहा है।

इस मामले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को कहा गया कि वह सीआईए गुरुग्राम के अधिकारियों के साथ साठ गांठ करते हुए उन्हें शिकायतकर्ता की दुकान पर रेड ना डालने के लिए सहमत कर लेगा । इसके बदले में वह 20000 रुपए की रिश्वत (Bribe) की मांग कर रहा है। मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एसीबी की टीम ने योजना बनाई और उसे 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए हांसी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत (Bribe) की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related Post

Rahul Gandhi

 ‘सबको सुरक्षित जीवन का हक’, राहुल गांधी ने एक बार फिर सबको वैक्सीन लगाने की उठाई मांग

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कुल 10,45,28,565 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।…
pramila-jaipal

अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

Posted by - March 4, 2021 0
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की…
CM Vishnu Dev Sai attended Thakur Joharni program

छत्तीसगढ़ के युवा आगे बढ़ें, इसके लिए पूरे प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई: साय

Posted by - September 14, 2025 0
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने रविवार को एलान किया कि नई उद्योग…
लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

कोरोना संक्रमण प्रसार राेकने के लिए लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

Posted by - April 8, 2020 0
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के प्रसार को राेकने के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाकों…