कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा टली, अब अक्टूबर में होगी, कल लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी

683 0

लखनऊ। कांग्रेस ने पितृपक्ष की वजह से ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ कार्यक्रम को टाल दिया है। अब नवरात्र में सात अक्तूबर से इसे शुरू करने की योजना है। पहले सितंबर के आखिरी सप्ताह में ही इस अभियान को शुरू करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ आएंगी। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, वह यहां एक सप्ताह रुकेंगी। रणनीतिक व सलाहकार समिति के साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगी। पुराने नेताओं से भी मिलेंगी, ताकि उनके गिले-शिकवे दूर कर सकें।

बता दें कि कांग्रेस ने यूपी में योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वादे बताने के लिए 12 हजार किमी की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालने की घोषणा की है। यह फैसला पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में 10 सितंबर को पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने लिया था।

अक्टूबर में होगी यात्रा

कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पितृपक्ष की वजह से इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया है। कई वरिष्ठ नेताओं का मत था कि पितृपक्ष में यात्रा की शुरुआत उचित नहीं है। इसे नवरात्र में शुरू किया जाए। इसलिए पार्टी अब सात अक्तूबर को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रही है।

प्रत्येक मंडल में होंगी बड़ी सभाएं

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के तहत प्रत्येक मंडल में एक बड़ी जनसभा करने की भी तैयारी कर रही है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठक भी कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रतिज्ञा यात्रा के तहत ही कांग्रेस ने 19 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना बनाई है। उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती भी है।

Related Post

CM Yogi

पहले किसान केवल एक-दो फसल तक सीमित रहता था, आज मक्का उत्पादन करके भी कमा रहा मुनाफाः योगी

Posted by - June 8, 2025 0
औरैया/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहाकि आईसीआर के लैब में बैठे वैज्ञानिकों, कृषि विवि के प्राध्यापकों और कृषि…
मायावती

बीजेपी ने पीएम पद उम्मीदवार पूछकर किया 130 करोड़ मतदाता का अपमान : मायावती

Posted by - April 25, 2019 0
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्ष से बार-बार उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का विकल्प पूछने को लेकर बीजेपी की…