कांग्रेस का पीएम पर तंज, कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और इनका बकवास

612 0

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराकर देश को संबोधित किया। पीएम ने इसबार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ सबका सहयोग भी जोड़ा, जिसपर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लिखा- सबका साथ-सबका विश्वास-सबका प्रयास और इनका बकवास, उनके इस ट्वीट पर तमाम कमेंट आए हैं।

एक युवक ने लिखा- पीएम सिर्फ नारे बड़े करते जाएंगे बाकी चीजों में कटौती करते जा रहे हैं, सरकारी कंपनियां बेचते जा रहे हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा- अगले 25 सालों में हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जहां हर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर हो।  उन्होंने कहा, अगले 25 साल में हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, जहां दुनिया का हर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर हो।  हम किसी से कम न हों।  यही देशवासियों का संकल्प लेकिन संकल्प तब तक अधूरा होता है, जब तक संकल्प के साथ परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा न हो। 

हम चीन को लेकर कितना भी चिल्लाएं पर हमारी निर्भरता उसी पर – मोहन भागवत

उन्होंने कहा कि इसलिए हमें हमारे सभी संकल्पों को परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा से सिद्ध करके ही रहना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए इतना लंबा इंतजार भी नहीं करना है। अभी से जुट जाना है।  हमारे पास गंवाने के लिए एक पल भी नहीं है।  यही सही समय है।  पीएम ने कहा कि हमारे देश को भी बदलना होगा और हमें एक नागरिक के नाते अपने आपको भी बदलना होगा। पीएम ने मंच से सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास का आह्वान किया। 

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने कम्यूनिटी हाल बकवल को दी 29 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Posted by - April 4, 2023 0
मऊ/लखनऊ। प्रदेश के  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  आज शाम को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल…
digital health infrastructure

सीएम योगी के संकल्प से यूपी बना डिजिटल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का राष्ट्रीय मॉडल

Posted by - January 24, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार की दूरदर्शी सोच और नीतिगत फैसलों से हेल्थ डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (हेल्थ डीपीआई) के क्षेत्र में उत्तर…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु ले चुके हैं लेजर लाइट शो का आनंद

Posted by - February 20, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में सनातन संस्कृति के सबसे बड़े समागम, महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य – भव्य आयोजन पिछले 38…
CM Dhami

हर न्याय पंचायत में बहुद्देशीय शिविर, कोई पात्र लाभार्थी ना छूटे- सीएम धामी

Posted by - December 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों…
CM Dhami inaugurated the Swadeshi Sankalp Run

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

Posted by - January 12, 2026 0
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़…