कांग्रेस का दावा- 5000 नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक!

652 0

कांग्रेस का दावा है कि ट्वीटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट और पार्टी नेताओं के 5000 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक कर दिए है। कांग्रेस ने दावा किया है कि ट्विटर ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए सरकार के कहने पर अब तक कुल 5000 अकाउंट ब्लॉक किए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद ट्विटर से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं, और मामले को जल्द सुलझाने की मांग कर रहे हैं।

https://twitter.com/TanyaSinhSengar/status/1425789439599513604?s=20

कांग्रेस ने कहा है कि ट्विटर को अकाउंट को सस्पेंड करने का एक्शन से लेने से पहले चरणबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए थी। राहुल ने शुक्रवार को कहा कि ट्विटर का एक्शन दिखाता है कि वे एक तटस्थ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं हैं, वे सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने लॉक कर दिया है।

हालांकि ट्विटर ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता 9 साल की बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था।

अकाउंट लॉक कर सकते हो मगर मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते-राहुल का सरकार पर हमला जारी

कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट को बंद किए जाने संबंधी संदेश का स्क्रीन शॉट फेसबुक पोस्ट में साझा किया। उसने कहा, ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे।’

Related Post

Drone

ड्रोन के जरिए सर्वे प्रक्रिया को पूर्ण करने पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - November 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा क्षेत्र लगातार भारत व वैश्विक पटल पर सुर्खियां बटोर रहा है। यहां जेवर एयरपोर्ट…
Deepotsav

दीपोत्सव 2025: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, इस वर्ष संख्या 23 करोड़ पार

Posted by - October 18, 2025 0
अयोध्या: योगी सरकार इस साल अयोध्या में सरयू तट पर नौवां दीपोत्सव (9th Deepotsav) मनाने जा रही है। राम मंदिर…
inflation

Flashback 2019: तीन साल के उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई, औद्योगिक उत्पादन में गिरावट

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दोहरा झटका लगा है। जहां एक तरफ मुद्रास्फीति बढ़ी है। तो…
मध्यप्रदेश विधानसभा फ्लोर टेस्ट

कोरोनावायरस का इफेक्ट : 16 मार्च से सुप्रीम कोर्ट में केवल छह बेंच बैठेगी

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से सुप्रीम कोर्ट भी अछूता नहीं रहा। इसके कारण सोमवार 16 मार्च…