ASSAM Politics

मतगणना से पहले प्रत्याशियों को बचाने में जुटी कांग्रेस, सभी प्रत्याशियों को लाया गया जयपुर

793 0

जयपुर। असम में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर लाया गया है। बताया जा रहा है कि जयपुर के फेयर माउंट होटल में उन्हें ठहराया गया है।

असम में मतदान संपन्न हो गया और रिजल्ट का इंतजार है। मतगणना से पहले ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को सहेजने  Congress trying to save candidates before counting) में जुट गई है। असम में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जयपुर लाया गया है। बताया जा रहा है कि जयपुर के फेयर माउंट होटल में उन्हें ठहराया गया है। कांग्रेस ने जोड़-तोड़ की राजनीति से बचने के लिए यह कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि असम में हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों को जयपुर शिफ्ट किया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के साथ ही एआईयूडीएफ के प्रत्याशी भी जयपुर भेजे गए हैं। यह सभी प्रत्याशी 2 मई तक जयपुर में ही रहेंगे। 2 मई को रिजल्ट आने के बाद इनकी असम वापसी होगी।

कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर उस वक्त से सताने लगा, जब वोटिंग से महज कुछ दिन पहले ही बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के उम्मीदवार रंगजा खुंगूर बासुमतरी ने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए। बीपीएफ ने बासुमतरी को तामुलपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां तीसरे चरण में मतदान हुआ।

बीपीएफ असम में कांग्रेस की सहयोगी है। बताया जाता है कि बासुमतरी कथित तौर पर दो दिन तक लापता थे। इसके बाद बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया था कि बीपीएफ उम्मीदवार बासुमतरी से मुलाकात की और वह बीजेपी में शामिल होंगे। इसके बाद रंगजा खुंगूर बासुमतरी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए।

इसके बाद कांग्रेस और बीपीएफ ने चुनाव आयोग का रुख लिया और तामुलपुर सीट पर चुनाव टालने की मांग की। चुनाव आयोग ने कहा कि सुनवाई के दौरान ऐसाा कोई भी दस्तावेजी साक्ष्य पेश नहीं किया गया, जोकि यह साबित करे कि बसुमतारी भाजपा में शामिल हुए हैं अथवा उन्हें बीपीएफ से निकाला गया है, इसलिए मांग खारिज की जाती है।

Related Post

U19WC

U19WC : पांचवी बार विश्व चैंपियन बनने उतरेगा भारत, बांग्लादेश से खिताबी मुकाबला आज

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को U19WC विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रियम गर्ग की…
BJP

यूपी के 8 नए जिला बीजेपी कार्यालय का जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को रानीडीहा, खोराबार में आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला की तैयारियों…

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश एक्का की संपत्ति कुर्क की

Posted by - September 2, 2021 0
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश एक्का की 6,25,000 रुपये की संपत्ति कुर्क की है, जिन्हें रांची की…
CM Dhami paid tribute to Atal Bihari

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी के योगदान को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - December 25, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर…
CM Dhami

राज्य में आपदा राहत कार्यों के लिए वरदान साबित हो रही है ड्रोन तकनीक: सीएम धामी

Posted by - May 1, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड को रक्षा उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त करते हुए , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…