CM Bhajanlal

यमुना जल समझौते पर कांग्रेस ने किया गुमराह, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एमओयू हुआ साइनः सीएम भजनलाल

293 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) बुधवार को झुंझुनूं-सीकर लोकसभा कलस्टर के साथ कौर कमेटी की बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राजस्थान सरकार के मध्य यमुना जल समझौता हो गया है। इससे शेखावाटी के लोगों को पीने का पानी तो मिलेगा ही साथ में सिंचाई के लिए भी जल उपलब्ध होगा। ये मोदी की गारंटी है जिसका शिलान्यास मोदी सरकार करती है, उसका उद्घाटन भी उसकी कार्यकाल में पूरा होता है। यमुना जल समझौते से झुंझुनूं, सीकर, चूरू और नीम का थाना जिले के लोगों को पेयजल समस्या का निदान होगा और शेखावाटी की धरती सोना उगलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक शेखावाटी के लोगों को गुमराह किया और गरीब व किसान के साथ धोखा किया। शेखावाटी में पानी की समस्या को कांग्रेस नेताओं ने नजर अंदाज कर वोटों की खातिर केवल तृष्टीकरण की नीति पर कार्य किया। कांग्रेस के नेता चुनावों के दौरान झूठे वादे करती है और मतदाताओं को गुमराह करने का कार्य करती है लेकिन अब कांग्रेसी नेताओं का झूठ सबके सामने आ गया। कांग्रेस पार्टी ने झूठ के दम पर राज किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। ऐसे में इस बार भी राजस्थान से 25 की 25 सीटों पर कमल खिलाना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने सरकार बनने के तीन माह के दौरान ही भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए 45 वादों को को पूरा कर दिया। फिर चाहे वो 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर योजना हो, पेपरलीक माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन हो या फिर पेट्रोल-डीजल की दरों को कम करने का मामला।

भाजपा सरकार ने सभी वादों को समय पर पूरा किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं अलवर लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य मंत्री गौतम दक, झुंझुनू लोकसभा प्रभारी बाबा बालक नाथ, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सीकर जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, विधायक खंडेला सुभाष मील ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान स्वागत भाषण झुंझुनूं जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, धन्यवाद ज्ञापित अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष उम्मेद भैया ने दिया। मंच का संचालन झुंझुनूं लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत ने किया।

लोकसभा कलस्टर बैठक के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मुरारी लाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मनरूप जांगिड़, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र तोलियासर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नंदलाल सैनी, उदयपुरवाटी नगर पालिका कांग्रेस से पार्षद रहे संदीप सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

Related Post

CM Vishnudev Sai

हनुमान चालीसा सुन मंत्रमुग्ध हुए सीएम साय, बच्चों संग बिताए खास पल

Posted by - January 31, 2026 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अचानक…
CM Dhami

सीएम धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन नेपाली…
Terrorist

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी ढेर

Posted by - June 12, 2022 0
पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी (Terrorist) मारे गए। सुरक्षाबलों…
अलीगढ़ में प्रदर्शन

अलीगढ़: एएमयू की छात्राओं पर दंगा भड़काने का आरोप, इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद

Posted by - February 23, 2020 0
अलीगढ़। अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू…