Congress

23 साल बाद रीवा में कांग्रेस का बना मेयर

523 0

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस (Congress) ने 23 साल बाद नगर निगम का चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। भाजपा के प्रबोध व्यास को हराकर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने जीत का परचम लहराया है। अजय मिश्रा ने 10278 वोटों से चुनाव में जीत हासिल की है। रीवा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतगणना की देखरेख की जिम्मेदारी कमलेश्वर पटेल को दी थी। वह सर्किट हाउस में बैठ कर पूरे मतगणना पर नजर हुए रखे थे।

अपने ट्विटर अकाउंट से उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने भाजपा के प्रबोध व्यास को 8953 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया है। इधर, कटनी में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी प्रीति सूरी ने चुनाव में जीत हासिल कर ली है। प्रीति सूरी लगभग 2 बार भाजपा से पार्षद रही हैं। टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय मैदान में उतरीं थीं।

देवास में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल जीत हई है, उन्होंने कांग्रेस की विनोदनी रमेश व्यास को हराया। रतलाम से बीजेपी के मेयर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने जीत हासिल कर ली है। रतलाम नगर निगम में कुल 49 वार्ड हैं जिसमें बीजेपी 30 वार्ड जीती हई है। वहीं कांग्रेस ने 15 और अन्य ने 4 वार्ड पर कब्जा जमाया है। छठवां राउंड खत्म होने तक बीजेपी को 47256 मतों की लीड में थी, छठवे राउंड तक बीजेपी को मिले 88468 वोट, कांग्रेस को मिले 41212 वोट, बीजेपी को 47256 मतों की लीड थी।

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे जगरूप और मनप्रीत मुठभेड़ में ढेर, देखें वीडियो

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ भारतीय संस्कृति, विरासत, अध्यात्म, आधुनिकता और सनातन परंपराओं का अद्वितीय संगम: एके शर्मा

Posted by - December 9, 2024 0
लखनऊ/अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुंभ (Maha Kumbh) को…
CM Dhami paid tribute to Atal Bihari

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी के योगदान को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - December 25, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर…
cm yogi

योगी सरकार के प्रयासों से देश-विदेश में खुल रहे रोजगार के अवसर

Posted by - August 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा…
Court

सार्वजनिक सड़कों या स्थानों पर कब्जा करने पर मद्रास हाई कोर्ट ने दिया निर्देश

Posted by - July 29, 2021 0
यह देखते हुए कि भगवान कभी भी सार्वजनिक सड़कों या स्थानों पर कब्जा कर बैठने के लिए जगह नहीं मांगते,…
G-20 Summit in uttarakhand

G-20 Summit: उत्तराखंड में शुरू हुई मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की बैठक

Posted by - March 29, 2023 0
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में बुधवार को G-20 सम्मेलन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की बैठक…