विवाद में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

विवाद में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

703 0

जिले के गंगापार झूंसी के कनिहार गांव में मंगलवार की रात यूथ कांग्रेस के नेता मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक (गंगापार) धवल जायसवाल ने बताया कि बीती रात झूंसी के कनिहार नामक गांव में मोहम्मद अकरम (32 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में अकरम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना की पृष्ठभूमि में जमीन का विवाद सामने आया हैअ मृतक के सगे मामा रईस, उसके पुत्र अयान और एक अन्य व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।   जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक के मामा ने एक जमीन खरीदी थी जिसमें हिस्सेदारी को लेकर इन दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था।

हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

जायसवाल ने बताया कि इसी विवाद के क्रम में अकरम के मामा, मामा के बेटे और एक अन्य व्यक्ति ने अकरम को गोली मार दी जिससे अकरम की मृत्यु हो गई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
कांग्रेस के स्थानीय नेता हसीब अहमद का दावा है कि मोहम्मद अकरम पर इससे पूर्व भी कई बार जानलेवा हमला किया जा चुका है जिसकी शिकायत अकरम ने आला पुलिस अधिकारियों से की थी। इस शिकायत पर कोई कार्रवाई  नहीं हुई जिसका नतीजा यह रहा कि अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 

Related Post

CM Dhami

देवभूमि से पवित्र नदियों का जल लेकर रवाना हुई कलश यात्रा, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Posted by - July 11, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक…
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में 2 पाकिस्तानी समेत लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर

Posted by - June 7, 2022 0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के चकतारस…
CM Yogi

अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश है यूपी, पूरा होगा OTDE का संकल्प: मुख्यमंत्री

Posted by - October 18, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला…
एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान के पीएम को कम से कम एक बार पुलवामा हमले की करनी चाहिए निंदा-अमित शाह

Posted by - March 1, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हम आतंकवाद के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति…