भाजपा के खिलाफ बयानबाज़ी पड़ी महंगी,राहुल की फटकार के बाद मांगी माफ़ी

1196 0

नई दिल्ली। चुनावों के दौर में सभी राजनेता एक दूसरे पे आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वही एक दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी करते भी नज़र आ रहे हैं,इसी के चलते राजस्थान के नाथद्वारा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी फंस गए हैं। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के नाथद्वारा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी द्वारा की गई जातिगत टिप्पणी पर राहुल गांधी ने ऐतराज जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ” सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस के आदर्शों के विपरीत है।”

गौरतलब है कि बुधवार को सीपी जोशी ने नाथद्वारा के सेमा गांव में चुनावी सभा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, “ऋतंभरा और मोदी की जाति क्या है, ये हिंदू धर्म के बारे में कैसे बात करते हैं? इस देश में अगर धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानता है। अजीब देश हो गया है। उमा भारती लोधी समाज की हैं और वो हिंदू धर्म की बात कर रही हैं।” हालांकि बाद में जोशी ने बयान पर माफी मांग ली।

जोशी यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने भाजपा पे निशाना साधते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल नेहरू की कैबिनेट में थे। पटेल जी की भारत के एकीकरण की योजना को नेहरू का समर्थन प्राप्त था। पटेल ने नेहरू की सहमति के बिना कुछ भी नहीं किया। वर्तमान में इन भाजपा के लोगों ने गलतफहमी फैला दी है कि दोनों एक साथ नहीं थे। जोशी ने कहा कि वे भाजपा कहते हैं कि कांग्रेसी हिंदू नहीं हैं। आखिर किसने इन्हें सर्टिफकेट जारी करने का अधिकार दिया? क्या उन्होंने एक भी विश्वविद्यालय खोला है? अगर धर्म के बारे में कोई जानता है तो वह सिर्फ उनके पंडित/ ब्राह्मण हैं।

Related Post

13वीं काप

भारत में यह पहली बार 13वीं काप का आयोजन, 130 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

Posted by - February 16, 2020 0
अहमदाबाद। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत वन्य जीव संरक्षण की दिशा में आयोजित काप-13 सम्मेलन की महात्मा मंदिर में…
AK Sharma

एके शर्मा ने अयोध्या नगर निगम की 85 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Posted by - November 17, 2022 0
अयोध्या। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने बृहस्पतिवार को अयोध्या नगर निगम के विकास…
Yogi Cabinet

सीएम योगी की घोषणा पर लगी मुहर, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - April 7, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर मुहर लगाते हुए योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) ने मंगलवार को शिक्षामित्रों और अंशकालिक…
BJP Meeting

प. बंगाल : 21 मार्च को जारी होगा BJP का घोषणा पत्र, विजन डॉक्यूमेंट पर होगा आधारित

Posted by - March 21, 2021 0
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी BJP के सांसद और वर्तमान में विधानसभा के उम्मीदवार बनाए गए जगन्नाथ सरकार ने…
G-20

G-20: मां अन्नपूर्णा की नगरी में तीन दिन तक दुनिया के खानपान पर दिग्गज करेंगे मंथन

Posted by - April 16, 2023 0
वाराणसी। विश्व की सबसे प्राचीन नगरी काशी में सोमवार से तीन दिवसीय G-20 समिट का शुभारंभ होने जा रहा है।…