झारखंड विधानसभा चुनाव

कांग्रेस छल और स्वार्थ की , जबकि बीजेपी कर्म और सेवा की कर रही है राजनीति

932 0

नई​ दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले चुनावी सभा कर रहे हैं। खूंटी की जनसभा में उन्होंने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर सत्ता में आई, उसने वादा पूरा नहीं किया

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर सत्ता में आई, उसने वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छल और स्वार्थ की राजनीति कर रही है, भाजपा कर्म और सेवा की राजनीति कर रही है। हमने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया।

पीएम मोदी ने कहा कि दुकानदारों को निश्चित राशि देने का वादा किया था, उसे भी निभाया

पीएम मोदी ने कहा कि दुकानदारों को निश्चित राशि देने का वादा किया था, उसे भी निभाया है।  जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 अब हट चुका है। अब केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आदिवासी इलाके में पले बढ़े उप राज्यपाल जी के कंधे पर है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि मामले को कांग्रेस ने लटकाए रखा, वह भी शांतिपूर्ण ढंग से हल हो गया। जब भगवान राम अयोध्या से निकले थे तब राजकुमार थे, लेकिन जब वनवास से वापस आए तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम बन गए। इसमें आदिवासियों ने अहम भूमिका निभाई।

राज्यसभा में एसपीजी बिल पास, अमित शाह ने दिए आरोपों के जवाब 

हमने देश की शांति के लिए समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश की

हमने देश की शांति के लिए समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश की है। झारखंड को भाजपा पर भरोसा है। महिलाओं को यहां की सरकार ने सशक्त करने का काम किया है। अपराह्र लगभग एक बजे जमशेदपुर में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर में खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार हैं। जिन्हें उन्हीं के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे सरयू राय भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनौती दे रहे हैं। जबकि खूंटी से भाजपा ने रघुवर दास मंत्रिमंडल में मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 25 नवंबर को दो बड़ी चुनावी सभाएं की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने डाल्टनगंज और गुमला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।

Related Post

CM Yogi gave a big gift to 1.86 crore families

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ। होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत…
CM Dhami

रद्द की गई परीक्षाएं तय समय पर होंगी: सीएम धामी

Posted by - February 14, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने जगदगुरु आश्रम के परमाध्यक्ष राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की। उन्होंने कहा…
Rashtra Prerna Sthal

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर म्यूजियम का निर्माण करेगी योगी सरकार,धनराशि जारी

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ । योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) पर म्यूजिमय…
CM Yogi

‘लेबर फोर्स’ से ‘इकॉनमिक फोर्स’ बना यूपी, ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी वाला ‘ग्रोथ इंजन’ बनेगा प्रदेशः सीएम योगी

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सामान्य बजट 2025-26 में युवाओं के लिए किए गए विशेष प्राविधानों से…
cm yogi

यूपी की नई पहचान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जातिवादी, परिवारवादी: सीएम योगी

Posted by - January 27, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश ‘बीमारू’ से अब ‘ब्रेकथ्रू’ राज्य की पहचान बना…