उर्मिला मातोंडकर की रैली

उर्मिला के चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े कांग्रेस-बीजेपी समर्थक, जमकर चले लात-घूंसे

945 0

मुंबई। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प ने मशहूर ऐक्ट्रेस और मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर को हिलाकर रख दिया है।लात-घूंसे तक चल गए। घटना के समय उर्मिला वहीं मौजूद थीं। मुंबई उत्तर से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला ने कहा कि इस रैली की इजाजत ली गई थी।

ये भी पढ़ें :-bjp ने सात उम्मीदवारों की सूची में गोरखपुर से रवि किशन और जौनपुर से केपी सिंह को मैदान में उतारा 

आपको बता दें उर्मिला का कहना है कि यह सब डर पैदा करने के लिए किया गया। यह एक शुरुआत है, यह आगे चलकर हिंसा का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी को खतरा है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने लिए सुरक्षा मांगी है।’ मेरी जान को खतरा है। शिकायत भी दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: सीएम योगी 72 और मायावती 48 घंटे तक नहीं कर चुनाव प्रचार 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी गोपाल शेट्टी के समर्थक भी वहां पहुंच गए। उर्मिला के प्रचार के बीच मोदी-मोदी के नारे लगने लगे, जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई और नौबत धक्का-मुक्की पर आ गई। बवाल बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Related Post

नहीं बच्ची ने गाया लता का गाना

नन्ही बच्ची ने लता मंगेशकर का गाया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। भारत रत्न सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में थीं। फिलहाल…
CM Yogi inaugurated Shri Cement Plant in Etah

सीएम बोले- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नीयत कभी सबके विकास की नहीं रही

Posted by - August 21, 2025 0
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा वार करते हुए कहा कि…
PM Modi

आज ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

Posted by - September 9, 2021 0
पीएम मोदी आज ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। डिजिटल तरीके से आयोजित होने वाली इस बैठक में…
CM Yogi

बुलंदशहर से पीएम देंगे हजारों करोड़ की सौगात, सीएम ने परखी तैयारियां

Posted by - January 20, 2024 0
बुलंदशहर । आगामी 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार…