Abhishek Manu Singhavi

PM मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, सिंघवी ने ठहराया कोरोना संकट के लिए जिम्मेदार

1281 0

 नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कोविड-19 की दूसरी लहर को संभालने में नाकाम रहने पर सरकार पर फिर से टीकाकरण की कमी और अदूरदर्शिता को लेकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्राथमिकताएं ये दर्शाती हैं कि वो पूरी तरह से अक्षम, अयोग्य और कोविड -19 संकट के प्रति उदासीन हो गए हैं।

साथ ही उन्होंने संस्थानों से ये महसूस करने का आग्रह किया कि उनका पहला काम देश के नागरिकों की जीवन की रक्षा करना है, न कि सरकार की प्रतिष्ठा बचानी है। साथ ही सरकार पर कोरोना संक्रमण और मौतों के मामलों की अंडर रिपोर्टिंग का आरोप लगाया और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण संसाधनों के निर्यात करने पर हमला किया।

सिंघवी ने कहा कि भारत ने टीकों की 60 मिलियन, 1.1 मिलियन रेमेडिसविर इंजेक्शन, 9300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन और 20 मिलियन टेस्टिंग किट का निर्यात किया है। उन्होंने महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण संसाधनों की कमी के लिए सरकार को दोषी ठहराया। इसके अलावा सिंघवी ने कहा कि कोरोना महामारी के संदर्भ में कुछ हाई कोर्ट के फैसलों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल देना गलत है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव भाटिया ने कहा कि सत्ता में रहने पर कांग्रेस ने संस्थानों को तबाह कर दिया और विपक्ष में उन्हें बदनाम किया. साथ ही कहा कि सभी संस्थान बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्र ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व को छोड़ दिया है। महाराष्ट्र जैसे कांग्रेस शासित राज्यों के नागरिक भी समर्थन और राहत के लिए नरेंद्र मोदी की ओर देख रहे हैं। हम सभी नागरिकों की मदद करने के लिए अथक प्रयास करेंगे

Related Post

केंद्रीय मंत्री पशुपति ने बाढ़ को बताया दैवीय प्रकोप, कहा- पीड़ितों से मिलने नहीं जाऊंगा, बीमार रहता हूं

Posted by - August 25, 2021 0
बिहार में बाढ़ से स्थिति लगातार भयावह हो रही है, इसी बीच केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस…
AqeelUr Rehman

पूर्व राज्यमंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां के बेटे पर बिजली चोरी का आरोप, FIR दर्ज

Posted by - October 20, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां (Aqeelur Rahman) के बेटे आमिर अकील के खिलाफ बिजली…
झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: दूसरे चरण में 20 सीटों पर 63 फीसदी, बहरागोड़ा में 75 फीसदी वोटिंग

Posted by - December 7, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में 20 सीटों…