CM Dhami

जोशीमठ पर राजनीति करने के बजाय पीड़ितों के मदद को आएं आगे: सीएम धामी

432 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि जोशीमठ (Joshimath) के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है जो गलत है। वहां 70 प्रतिशत दुकानें खुली हैं और आवश्यक काम काज सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। यह समय जोशीमठ पर राजनीति करने का नहीं बल्कि पीड़ितों की मदद का है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार जोशीमठ के लोगों की हरसंभव मदद कर रही है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी लगातार वहां चलाये जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने पीड़ितों की पूरी मदद का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के बारे में कई भ्रम फैलाये जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। वहां 70 प्रतिशत दुकानें खुली हैं और आवश्यक काम काज सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के लोग प्रभावितों की मदद में तैनात हैं। पुनर्वास कार्यों पर कार्य हो रहा है।

राज्यपाल और सीएम धामी ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार माह बाद चार धाम यात्रा प्रारम्भ होनी है। ऐसे समय में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पूरा जोशीमठ क्षेत्र ही असुरक्षित है। जोशीमठ के बारे में लोगों में संशय की स्थिति पैदा न हो हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए। यह समय जोशीमठ पर राजनीति करने का नहीं बल्कि पीड़ितों की मदद का है।

Related Post

PM Narendra Modi

IGP पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी…
cm dhami

“उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

Posted by - November 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक के विमोचन…
ज़ील 2020

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग : ‘ज़ील 2020’ में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये

Posted by - February 13, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित IILM एकेडमी  ऑफ हायर लर्निंग, केे चार दिवसीय 13वें वार्षिकोेत्सव  ‘ज़ील 2020’ के दूसरे दिन विभिन्न…