एनएसए डोभाल

आम आदमी को पुलिस ‘विश्वसनीय और निष्पक्ष’ नजर आनी चाहिए : एनएसए डोभाल

854 0

नई दिल्ली। पुलिस यदि कानून को लागू करने में फेल होती है तो उसकी इस नाकामी से लोकतंत्र विफल होता है। यह बात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने देशभर के युवा पुलिसकर्मियों को गुरुवार को संबोधित करते हुए कही।

आम लोगों में यह धारणा है कि पुलिस सिर्फ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की ही सेवा करती है, यह दूर होना चाहिए

अजित डोभाल ने कहा कि आम आदमी को ‘विश्वसनीय और निष्पक्ष’ पुलिस नजर आनी चाहिए। डोभाल ने पुलिस अधिकारियों से सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि आम लोगों में यह धारणा है कि पुलिस सिर्फ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की ही सेवा करती है, इसे दूर होना चाहिए। यह धारणा संगठन की छवि खराब करती है।

कानून बनाना किसी लोकतंत्र में सबसे पवित्र काम और आप कानून लागू करने वाले लोग

डोभाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले पुलिस के एक थिंक टैंक पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि कानून बनाना किसी लोकतंत्र में सबसे पवित्र काम है। यह किसी साम्राज्यवादी शासक या किसी धार्मिक नेता के मंच से नहीं होता, बल्कि जनता के प्रतिनिधि इसे करते हैं और आप कानून लागू करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप नाकाम होते हैं तो इससे लोकतंत्र विफल होता है।

जस्टिस एस मुरलीधर विदाई समारोह में बोले- सच्चाई के साथ रहें, न्याय होगा

कोई कानून उतना ही अच्छा होता है, जितना कि उसका जमीनी क्रियान्वयन होता है

एनएसए डोभाल ने कहा कि यदि पुलिसकर्मी कानून लागू करने में सक्षम नहीं होते हैं। तब उस कानून का बनना ही व्यर्थ है। कोई कानून उतना ही अच्छा होता है, जितना कि उसका जमीनी क्रियान्वयन होता है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर डोभाल की यह टिप्पणी खासे मायने रखती है। दिल्ली हिंसा को नियंत्रित करने में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

डोभाल ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में कानून के प्रति समर्पण बहुत महत्वपूर्ण

डोभाल ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में कानून के प्रति समर्पण बहुत महत्वपूर्ण है। आपको निष्पक्षता से और वस्तुनिष्ठता से काम करना चाहिए। जरूरी है कि आप विश्वसनीय दिखें। उन्होंने कहा कि पुलिस के बारे में धारणा अहम है, क्योंकि लोग किसी या कुछेक गलत पुलिसकर्मियों के छिटपुट उदाहरणों को देखकर अन्य सभी पुलिसकर्मियों के बारे में धारणा बना लेते हैं कि यही भारतीय पुलिस है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने किया कुमाउ गढवाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Posted by - July 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को काशीपुर, उधम सिंह नगर में कुमाऊं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स…
सपना चौधरी का नया गाना

Sapna Choudhary का ‘बेटा तुमसे ना हो पाएगा’ गाना रिलीज, वीडियो में दिखा ये अंदाज

Posted by - April 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। जानी-मानी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का नया गाना बेटा तुमसे न हो पाएगा रिलीज हो गया है।…
Uttarakhand Tourism Minister Satpal Maharaj met CM Yogi

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

Posted by - September 10, 2024 0
देहरादून। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने उत्तर प्रदेश के…
AK Sharma

महाकुम्भ 2025 के लिए 3833 करोड़ के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू, नगर विकास मंत्री ने की समीक्षा

Posted by - October 17, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2013 के बाद 12 वर्षों में लगने वाले प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh-2025) को दिव्य और…