विजय गोयल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच मिलीभगत : विजय गोयल

866 0

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने आरोप लगाया कि आप और कांग्रेस के बीच मिलीभगत चल रही है। दोनों दल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के साथ गठबंधन की किसी संभावना को खारिज कर दिया है।

आप-कांग्रेस दोनों में कर रही हैं CAA का विरोध

गोयल ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप’ और कांग्रेस, दोनों का भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर एक ही रवैया है। ये दोनों पार्टियां नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध कर रही हैं।

इतिहास लेखन में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को किया गया नजरअंदाज : पीएम मोदी 

आप-कांग्रेस दोनों लोगों को कर रही हैं गुमराह

गोयल ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ उनके पास 375 पृष्ठ के सबूत हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि सत्ता में आने के बाद केजरीवाल ने क्या कार्रवाई की ? गोयल ने कहा कि दिल्ली में, कांग्रेस और ‘आप’ ने सीएए के मुद्दे पर दंगे भड़काए। दोनों दल दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

दिल्ली में बीजेपी बनाएगी  सरकार ‘

वहीं, कांग्रेस की दिल्ली इकाई प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर ‘स्पष्ट बहुमत’ हासिल करेगी और दिल्ली में अगली सरकार बनाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होंगे और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Related Post

Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

Posted by - April 17, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए कालाबाजारी ( Black…
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar

धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम बना जनसेवा का प्रभावी मॉडल

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (Jan ki Sarkar Jan…
CM Yogi

महानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना

Posted by - October 10, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री एवं योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार देर शाम शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि के मान…