सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व IPS को पुलिस ने गोरखपुर जाने से रोका!

651 0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चर्चा में आए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का दावा है कि उन्हें गोरखपुर जाने से पुलिस ने रोका। ठाकुर के मुताबिक उन्होंने पहले से ही 21 अगस्त को गोरखपुर जाने की घोषणा की थी और पूरा कार्यक्रम भी जारी किया था लेकिन गोमतीनगर सीओ ने गोरखपुर जाने से मना कर दिया। अमिताभ ठाकुर ने अपने टि्वटर हैंडल से दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर सीओ ने जाने से मना कर दिया है।

बता दें कि इन तस्वीरों में एक में अमिताभ ठाकुर महिला पुलिसकर्मी से बातचीत करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर एक पत्र की है, जिसमें उन्होंने खुद को रोके जाने की वजह पूछी है। बता दें कि अमिताभ ठाकुर ने जो कार्यक्रम जारी किया था उसके मुताबिक उन्हें 21 अगस्त की सुबह 8 बजे लखनऊ से गोरखपुर के लिए निकलना था।

ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर यह भी कहा था कि गोरखपुर दौरे के बाद वे 22 अगस्त को अयोध्या भी जाएंगे।।क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम योगी अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में वे यहां भी अपनी प्राथमिक तैयारियां शुरू करेंगे।

मजदूरों के हिस्से पर भी लूट! पिछले चार सालों मे मनरेगा की योजनाओं में 935 करोड़ की ठगी

आपको बता दें कि अमिताभ ठाकुर को इसी साल सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी। वह लगातार केंद्र और यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं। ठाकुर ने सीएम योगी द्वारा एसीआर में अंक घटाने का भी आरोप लगाया था। पिछले दिनों उन्होंने ऐलान किया था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, चाहे सीएम योगी जिस सीट से भी चुनाव लड़ें।

Related Post

CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

Posted by - November 6, 2025 0
सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को…
Mini Nandini Krishak Samridhi Yojana

‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ के जरिए प्रदेश में ‘दुग्ध क्रांति’ लाएगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने एवं गौ पालकों को सशक्त बनाने के…

24 जिलों में मृत्यु का आंकड़ा सरकारी आंकड़े से 43 गुना ज्यादा, अखिलेश- BJP आंकड़े नहीं मुंह छुपा रही

Posted by - June 22, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव काफी कम हो गया है, नए संक्रमितों के दैनिक मामलों में भारी कमी देखने…