सीम पुष्कर सिंह धामी का राज्य को तोहफा, 8 नए कॉलेज तथा 7 का होगा उच्चीकरण

947 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य में 08 नये महाविद्यालयों की स्थापना की जायेगी। जिन नये महाविद्यालयों की स्थापना की जायेग। राज्य के 07 महाविद्यालयों का स्नातक से स्नातकोत्तर में उच्चीकरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि पूर्व से संचालित राजकीय महाविद्यालयों में वहां की आवश्यकतानुसार स्नातक स्तर पर 50 एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 10 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों का सृजन किया जायेगा। राज्य के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में कम से कम एक वीडियो कांफ्रेसिंग एवं अन्य आवश्यक आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त लैक्चर हाल स्थापित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शासकीय विश्वविद्यालयों में अंत विषय कोर्स प्रारंभ करने एवं वर्तमान पाठ्यक्रमों में बदलाव के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुविख्यात शिक्षाविद की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय एवं गृह विज्ञान की कक्षाएं भी प्रारंभ की जाएगी।

किसानो पर पुष्पवर्षा : जयंत चौधरी का किसानो के लिए नया दांव

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर सरकार का विशेष ध्यान है। विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। ये सभी प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण कर ली जायेगी। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। सरकार का प्रयास है कि समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Related Post

bjp mla suresh rathore

विधायक सुरेश राठौर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, कहा- CM हों जल्द स्वस्थ

Posted by - March 23, 2021 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद, अब ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर (BJP  MLA  Suresh…
Anand Bardhan

सभी जिलाधिकारी प्रत्येक माह जनपद स्तरीय NCORD बैठकों को नियमित रूप से करें आयोजित: मुख्य सचिव

Posted by - September 4, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन (NCORD)…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड का लोकार्पण किया

Posted by - December 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार…
CM Dhami

सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: धामी

Posted by - June 2, 2025 0
देहरादून। 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी…