सीएम खट्टर का विरोध करने पर किसानों पर लाठी चार्ज, राहुल गांधी बोले – शर्म से झुका हिन्दुस्तान

677 0

हरियाणा के करनाल में निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण करने आए सीएम मनोहर लाल खट्टर को विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उनके खिलाफ लाठी चार्ज कर दिया जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के सिर फट गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक किसान की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा- फिर खून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिन्दुुस्तान का।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1431571975256821763?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1431571975256821763%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fstate%2Fharyana%2Flathi-charge-on-protesting-farmers-in-karnal-haryana-congress-leader-rahul-gandhi-calls-it-shameful-799405.html

कांग्रेस के तमाम नेताओं ने लाठी चार्ज की निंदा की, वहीं भाजपा के नेता किसानों को ही इसके लिए दोष देने की कोशिश में लगे हुए हैं। घटना स्थल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट ये कहते हुए देखे जा रहे कि कोई भी आया उसका सिर फोड़कर ही वापस भेजना है। वहीं  इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  दावा किया जा रहा है कि वीडियो में करनाल के SDM  आयुष सिन्हा हैं और वह किसानों के सर फोड़ने का आदेश दे रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा, झूठ का पर्दाफाश करें बुद्धिजीवी, सरकार पर भरोसा अच्छी बात नहीं

वीडियो में SDM पूरी ताकत के साथ उन्हें टोल प्लाजा से हटाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी ट्वीट किया है।  वहीं किसानों ने रोष में पूरे हरियाणा में जगह-जगह पर टोल प्लाजा और हाईवे पर जाम लगा दिया है और जगह-जगह हंगामा जारी है।

Related Post

बाजार पूंजी

देश की शीर्ष आठ कंपनियों के बाजार पूंजी में 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी

Posted by - December 1, 2019 0
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में लिस्टेड शीर्ष दस कंपनियों में से आठ की बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते हफ्ते…
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Posted by - December 22, 2019 0
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के…
छह बागी विधायकों का इस्तीफा स्वीकार

मध्य प्रदेश : विधानसभा अध्यक्ष ने छह बागी विधायकों का इस्तीफा किया स्वीकार

Posted by - March 14, 2020 0
भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी संकट के बीच बागी हुए 22 कांग्रेसी विधायकों में छह के इस्तीफे शनिवार को स्वीकार कर…
cm dhami

अटल ने उत्तराखण्ड को बनाया और नरेन्द्र मोदी इसे संवार रहे हैं: सीएम धामी

Posted by - December 25, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को डाकरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) कार्यक्रम…