सीएम बघेल का तंज, एयर इंडिया और सिंधिया दोनो बिकाऊ, इसलिए इन्हें मिली बिक्री की जिम्मेदारी

788 0

केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी चर्चा अभी भी जारी है, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को उड्डयन मंत्रालय मिला है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा एयर इंडिया का लोगो महाराजा है और मोदी सरकार ने इसे बेचने की जिम्मेदारी सिंधिया जी को सौंपी है। उन्होंने आगे कहा- एयर इंडिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनो की बिकाऊ हैं, इसके पहले भी कांग्रेस के कई नेता ऐसा बयान दे चुके थे।

इसके पहले एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था जिन्हें सिंधिया जी के मंत्रिमंडल में शामिल होने से दिक्कत है उन्हें हम बरनॉल भेजते हैं। इसपर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, हम नरोत्तम जी को ही बरनॉल की दो ट्यूब भेजेंगे क्योंकि उनके भीतर जलन अधिक है।

उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है। सीएम ने कहा कि आज देश कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही है। बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती है। देश में जनता का जीना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार महंगाई में पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल हो गई है।

कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं प्रशांत किशोर! राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद लगने लगे कयास

गौरतलब है कि नागपुर रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी बीजेपी पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी कभी नसबंदी कार्यक्रम का विरोध कर रही थी। उस समय अगर बीजेपी विरोध नहीं करती तो आज देश में आबादी इतनी नहीं बढ़ती। सीएम ने कहा कि कानून से ज्यादा इस देश में जनजागरण अभियान चलाने की जरूरत है।

 

Related Post

CM Dhami

युवाओं के लिए बने रोजगार के अवसर, सीएम धामी की नीति आयोग से मांग

Posted by - October 19, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि हिमालयी राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितिओं को ध्यान में रखते…
Baba Kedarnath

बाबा केदार की पंचमुखी डोली का विश्वनाथ मंदिर से दूसरे पड़ाव फाटा को हुआ प्रस्थान

Posted by - May 7, 2024 0
देहरादून/गुप्तकाशी। भगवान केदारनाथ (Baba Kedarnath) की पंचमुखी डोली मंगलवार को प्रात: विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव…
CM Bhajan Lal

प्रकृति बचाने के लिए बदलाव की स्वयं से करें शुरूआत- सीएम भजनलाल

Posted by - August 24, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal)  ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हमारी…
Chandrayaan-3

‘बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा एक टूर के…’, चांद पर Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर बोले पीएम मोदी

Posted by - August 23, 2023 0
नई दिल्ली। चंद्रमा के जिस दक्षिणी ध्रुव पर दुनिया की महाशक्तियां नहीं पहुंच सकीं, वहां हिंदुस्तान पहुंचा है। पहली बार…