CM Yogi

छेड़ने वाले को भारत छोड़ता नहीं…, पहलगाम हमले पर सीएम योगी का कडा संदेश

197 0

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लखीमपुर में भाषण देते हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई बातें कही और हमले की निंदा की। इस दौरान उन्होंने कहा, “पहलगाम में भारत के जिन पर्यटकों की मौत हुई है, उनकी दिवंगत आत्माओं की प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है, अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा, “भारत सरकार की सुरक्षा सेवा और सुशासन का जो मॉडल है वह विकास पर आधारित है, गरीब कल्याण पर आधारित है और सब की सुरक्षा पर आधारित है लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो उसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उसकी भाषा में उसका जवाब देने के लिए आज यह नया भारत तैयार है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर किसी ने छेड़ा है, तब उसको छोड़ेगा भी नहीं।

पहलगाम आतंकी हमला

आतंकियों पर कड़ा प्रहार! पहलगाम अटैक के बाद सुरक्षाबलों का एक्शन, अनंतनाग में 175 लोग हिरासत में इससे पहले योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के लाल शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंन कहा था, “पहलगाम में घटी आतंकी घटना क्रूर, वीभत्स और कायराना है। यह घटना बताती है कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है।”

‘सज़ा ज़रूर मिलेगी

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने परिवार समेत पूरे प्रदेश और देश के लोगों को भरोसा जताया कि यह सरकार आतंकी और उग्रवादी घटनाओं को जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है और जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पूरी ताकत से आतंक के इन विषैले फनों को कुचला जाएगा।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जो लोग इस साजिश का हिस्सा बने हैं, उन्हें परिणाम भुगतना होगा और आप सभी इसके साक्षी बनेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू मां बहनों के साथ उनके सामने ही उनके सिंदूर के साथ जो बर्बरता की गई है, इसी तरह से आतंकवादियों और उनके आकाओं को उसकी सजा जरूर मिलेगी। इसमें कोई संदेह किसी को नहीं होना चाहिए।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की देखभाल करेंगे एम्स और आर्मी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर

Posted by - November 28, 2024 0
प्रयागराज : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए इस बार विशेष इंतजाम…
CM Yogi

यूपी में मलिन बस्तियों का होगा कायाकल्प, बनेंगे बहुमंजिला भवन

Posted by - July 4, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को नगर विकास विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न परियोजनाओं…

शरजील उस्मानी का भड़काऊ भाषण, भाजपा ने की सख़्त कार्यवाही की माँग

Posted by - February 4, 2021 0
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ…
TCP cell

आईटीआई छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए गठित होगा टीसीपी सेल

Posted by - June 17, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ और युवा शक्ति को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने…