CM Yogi

महिला विधायकों को योगी ने लिखा पत्र, कहा-मिशन शक्ति से बदली उप्र की छवि

440 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा और विधान परिषद में एक दिन की कार्यवाही महिला विधायकों को समर्पित करने के ऐतिहासिक मौके से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महिला विधायकों को पत्र लिखा है। दोनों सदनों की सभी महिला सदस्यों को लिखे इस पत्र में मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत अब तक के प्रयासों और परिणामों का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया है।

पत्र में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने लिखा है कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश का पर्सेप्शन बदला है। विगत साढ़े पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य किये हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर, स्वरोजगारपरक योजनाओं आदि से व्यापक स्तर पर जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए गये हैं।

मुख्यमंत्री योगी की स्वास्थ्य रणनीति के चलते दुरुस्त हुई प्रदेश की सेहत

सीएम (CM Yogi)  ने अपने पत्र के साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई है।

बता दें कि आगामी 22 सितंबर को एक अभिनव प्रयास के तहत प्रदेश की विधानसभा व विधान परिषद में पूरा एक दिन महिला विधायकों को समर्पित किया जा रहा है। इस दिन विधान सभा की 47 और विधान परिषद की छह महिला सदस्य अपना विषय रखेंगी।

Related Post

Akhilesh

शपथ ग्रहण में सीएम हमें बुलाएंगे नहीं, बुलाएंगे तब भी नहीं जाऊंगा

Posted by - March 21, 2022 0
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचे। वहां उन्होंने कहा…

भाजपा वाले पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं- ओम प्रकाश राजभर

Posted by - July 6, 2021 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ‘भारतीयों का डीएनए एक है’ कहे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का…
CM Yogi

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: योग्य, क्षमतावान,नौजवान यूपी पुलिस बल का बनेंगे हिस्सा: Yogi

Posted by - April 28, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए…

शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस से मोह भंग! भाजपा नहीं बल्कि इस पार्टी में शामिल होंगे ‘शॉटगन’

Posted by - July 12, 2021 0
बॉलीवुड अभिनेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।एक…