deepotsav

मुख्यमंत्री योगी ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

565 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी सावधानियां बरतते हुए नवरात्रि व दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनके अनंत रूप हैं, लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति संपूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं।

मां भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही शक्ति का संचार करते हुए, करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती हैं। मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी नवरात्रि के आगमन पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

Related Post

Bhagwati Singh

स्वर्गीय भगवती सिंह का पार्थिव शरीर कोरोना संक्रमित, KGMU ने कहा- अंतिम संस्कार किया जाएगा

Posted by - April 5, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय भगवती सिंह (Bhagwati Singh) के पर्थिक शरीर को कोरोना संक्रमित…
Health

स्वास्थ्य क्षेत्रों में बढ़ा निवेश, अस्पताल, दवाएं, गैस आदि की क्षमता में होगी वृद्धि

Posted by - June 16, 2022 0
लखनऊ: स्वास्थ्य (Health), चिकित्सा और सम्बद्ध क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में आने वाले वर्षों में होने वाले निवेश के बाद…
Maha Kumbh

साध्वी ऋतम्भरा और देवकीनंदन ठाकुर ने भव्य महाकुम्भ के लिए सीएम योगी को सराहा

Posted by - January 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की तैयारियों की हर ओर तारीफ हो…