yogi

सड़क सुरक्षा पर सीएम योगी करेंगे 18 को बैठक

548 0

लखनऊ। सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार (18 मई) को बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।

जल्द शुरू होने जा रहे प्रदेशव्यापी वृहद अभियान की कार्ययोजना पर विमर्श के लिए हो रही इस बैठक में दर्जन भर विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ सर्किल स्तर तक के पुलिस अधिकारियों, डिप्टी कलेक्टरों, नगर आयुक्तों, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों की भी वर्चुअल उपस्थिति होगी।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ वृहद अभियान पर चर्चा होगी।

कोरोना के अधिक केस वाले जिलों में मास्क अनिवार्य: योगी

बीते दिनों सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा था कि सड़क सुरक्षा (Road Safety) के विभिन्न घटकों जैसे रोड इंजीनियरिंग, प्रवर्तन कार्य, ट्रामा केयर और जनजागरूकता के सम्बंध में विशेष प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा था को ट्रैफिक नियमों के पालन का संस्कार बच्चों को शुरुआत से ही दी जानी चाहिए।

ऐसे में यातायात नियमों के संबंध में प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों/विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जाए। यही नहीं, अभिभावकों के साथ भी विद्यालयों में बैठक होने चाहिए।

Related Post

CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

Posted by - September 3, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन…
मोदी और रामनाथ कोविंद ने ली स्वाथ्य की जानकारी

PM मोदी ने ली रामनाथ कोविंद के स्वाथ्य की जानकारी

Posted by - March 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी…
AK Sharma

GIS: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के विभागों को मिला करीब 10 लाख करोड़ का निवेश

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का रविवार को समापन हो गया. निवेशक सम्मेलन के आखिरी…
Water ATM

महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

Posted by - January 30, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में सनातन के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन चल रहा है। देश भर से करोड़ों की…