cm yogi

कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को ₹5.30 करोड़ की सहायता देंगे मुख्यमंत्री

371 0

लखनऊ। कोरोना काल में समाज जागरूकता का दायित्व निर्वहन करते हुए असमय काल-कवलित हुए पत्रकारों के परिजनों की ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सुशासन दिवस के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री 53 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 5 करोड़ 30 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करेंगे।

इससे पहले बीते वर्ष जुलाई माह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 50 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹10-10 लाख की सहायता राशि दी थी। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील प्रयास की मीडिया जगत ने भी सराहना की थी और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया था।

बता दें कि कोरोना काल में कवरेज के दौरान कई पत्रकार कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिनमें कई का असामयिक निधन हो गया था। ऐसे में उनके परिजनों के सामने भरण-पोषण की मुश्किल आ गई है। इसे देखते हुए ही मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों की सहायता का निर्णय लिया है।

Related Post

ak sharma

उप्र लगातार ऊर्जा की विशिष्ट दक्षता की ओर अग्रसर : एके शर्मा

Posted by - May 17, 2022 0
लखनऊ। ऊर्जा दक्षता कार्ययोजना के माध्यम से शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में एक दिवसीय कार्यशाला का का आयोजन हजरतगंज…
Mission 2024

प्रदेश कार्यसमिति में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प

Posted by - January 22, 2023 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024…

श्री रामस्वरूप में आयोजित हुईं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

Posted by - May 15, 2022 0
लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (Shri Ramswaroop Memorial University) के तत्वावधान में आयोजित इण्टर कॉलेजिएट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (Poster Making…