CM Yogi

सीएम योगी 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को कल सौपेंगे उनके घरौनी प्रमाणपत्र

627 0

लखनऊ: एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 25 जून को स्वामित्व योजना के तहत 1081062 ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने वाला दस्तावेज (ग्रामीण आवासीय अभिलेख यानी घरौनी प्रमाण पत्र) सौंपेंगे। योजना का लाभ पाने वाले ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र (Home certificates) मिलने से काफी राहत मिलेगी। उनके लिए बैंकों से लोन प्राप्त करना आसान हो जाएगा। अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राप्त करने में भी घरौनी के दस्तावेज उनके काम आ सकेंगे। राज्य सरकार स्वामित्व योजना के तहत सभी 75 जनपदों में घरौनियां तैयार किए जाने का कार्य बड़ी तेजी से कर रही है।

अभिलेखों को तैयार करने के लिए 1,10313 ग्रामों को चिन्हित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल, 2020 से शुरू की गई स्वामित्व योजना का लाभ सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी की ग्रामीण जनता को भी दिला रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत 20 जून तक प्रदेश के कुल 68641 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। 23287 ग्रामों में कुल 3428305 घरौनियां तैयार हो चुकी हैं। योजना के तहत ग्रामीण आवासीय अभिलेखों का निर्माण हो जाने पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पत्ति संबंधी विवाद काफी कम हो जाएंगे। स्वामित्व का अभिलेख बन जाने पर न्यायालय में चल रहे विवादों का निस्तारण जल्द होगा। आबादी क्षेत्र का प्रारंभिक डाटा मिलने पर सरकार विकास की योजनाओं को आसानी से संचालित करा सकेगी। इन अभिलेखों के तैयार हो जाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय तरलता एवं वित्तीय सुदृढ़ता के साथ ही विकास की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।

इंसेफेलाइटिस के हाई रिस्क वाले 18 जिलों की होगी मॉनि‍टरिंग: सीएम योगी

गौरतलब है कि राज्य सरकार स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश में 23 दिसम्बर 2021 तक 5 चरणों में कुल 15940 ग्रामों में 2347243 घरौनियों का वितरण कर चुकी है। सरकार ने पहले चरण में 11 अक्टूबर 2020 को 346 ग्रामों में 41731, दूसरे चरण में 25 दिसम्बर 2020 को 229 ग्रामों में 10041, तीसरे चरण में 12 फरवरी 2021 को 1001 ग्रामों में 157224, चतुर्थ चरण में 24 अप्रैल 2021 को 427 ग्रामों में 53424 और पांचवें चरण में 23 दिसम्बर 2021 को 13937 ग्रामों में 2084823 घरौनियों का वितरण किया है।

इंसेफेलाइटिस के हाई रिस्क वाले 18 जिलों की होगी मॉनि‍टरिंग: सीएम योगी

Related Post

AK Sharma

जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए नाले नालियों से अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए: एके शर्मा

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं…
Lightning deaths in Mirzapur have decreased by 50 percent.

योगी सरकार के प्रयास से मीरजापुर में वज्रपात मौतों में आई 50 प्रतिशत की कमी

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि को न्यूनतम करने की दिशा में लगातार ठोस और वैज्ञानिक कदम…
AK Sharma

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की मदद के लिए जीआइएस आधारित क्यूआर कोड का किया जा रहा उपयोग

Posted by - January 15, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस बार के महाकुम्भ…

खुद को पूर्व प्रधानमंत्री के खानदान का बताता हैै धर्मांतरण करवाने का आरोपी उमर गौतम

Posted by - June 22, 2021 0
एटीएस ने सोमवार को धर्मांतरण के मामले में जिस मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है, वह खुद को पूर्व प्रधानमंत्री…