President

विधान भवन में पहुंचे राष्ट्रपति का सीएम योगी ने किया स्वागत

611 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपने चार दिवसीय दौरे के चौथे और अंतिम दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (President Ram Nath Kovind) विधान भवन (Vidhan Bhavan) में सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान मंडल के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर किया जा रहा है। राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविन्द विधान भवन में पहुंच चुके है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

विधान भवन के मंडप में सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस विशेष सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव भी संबोधित करेंगे।

विद्युत लोड और डिस्पैच का गहनता से निरीक्षण करने के दिए निर्देश: AK Sharma

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू हो चूका है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- राष्ट्रपति जी का मैं स्वागत करता हूं, राष्ट्रपति जी का आना हमारे लिए सौभाग्य और यूपी के लिए ये गौरव की बात है। मोदी सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। राष्ट्रपति जी ने विश्व को शांति का संदेश दिया है। विकास की योजनाएं चल रही हैं। मोदी सरकार का 8 साल बेमिसाल रहा। सेवा, सुशासन के साथ हमेशा काम किया। संकल्पों का महोत्सव चल रहा है। राष्ट्रपति जी ने देश को भाईचारे का संदेश दिया।

नेपाल में यात्रियों को लेकर जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय भी थे सवर

Related Post

UP assembly

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 विधानसभा में पास

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 (Religion Conversion Bill) विधानसभा में बुधवार को पास हो गया।…
Underwater Drone

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

Posted by - December 25, 2024 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…