cm yogi

महाशिवरात्रि पर शिवोपासना में लीन रहे सीएम, की लोक कल्याण की प्रार्थना

251 0

गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरक्षपीठ से लगायत जिले के चार प्रमुख शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान में लीन रहे। विधि विधान से पूजनोपरांत उन्होंने भगवान आदियोगी से लोकमंगल, राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सुबह से लेकर दोपहर बाद तक अलग-अलग मंदिरों में उपासना व भ्रमण में रत रहे।

बुधवार सुबह महाशिवरात्रि पर सीएम योगी (CM Yogi)के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर से हुई। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में उन्होंने भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने हवन तथा आरती कर चराचर जगत के कल्याण हेतु महादेव से प्रार्थना की। अनुष्ठान का यह कार्य दो घंटे से अधिक समय तक चला। इसके पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया। उन्होंने यहां भगवान नंदी का पूजन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि नाथपंथ की परंपरा में गुरु गोरखनाथ सबका कल्याण करने वाले भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। गोरखनाथ मंदिर के मूल में भी लोक कल्याण एवं लोक मंगल की ही भावना है। ऐसे में गोरक्षपीठाधीश्वर के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है।

महानगर के तीन प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Yogi), जलाभिषेक कर की उपासना

गोरखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर, राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर और झारखंडी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इन तीनों शिव मंदिरों में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दर्शन, पूजन व जलाभिषेक कर लोकमंगल की कामना की। भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जगह सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा इंतजाम रखा जाए। उन्होंने इन तीनों शिवालयों पर आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों के भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री सबसे पहले अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेव का दर्शन पूजन किया। भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। पूजन कर बाहर निकलते वक्त उनकी नजर नन्हें-मुन्ने श्रद्धालुओं पर पड़ गई। मुख्यमंत्री तुरंत बच्चों के पास पहुंचे। उनसे

आत्मीयता से बातचीत को और दुलारकर आशीर्वाद दिया।

मानसरोवर के बाद सीएम योगी (CM Yogi) मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन, पूजन के बाद महादेव का अभिषेक किया। यहां भी उन्होंने मंदिर आए बच्चों से मुलाकात और आत्मीय संवाद कर अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट किया। मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के बाद सीएम योगी महादेव झारखंडी मंदिर पहुंचे और भगवान शिवशंकर की विधि विधान से आराधना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि भी मौजूद रहे।

भरोहिया में बाबा पितेश्वरनाथ का अभिषेक किया सीएम योगी (CM Yogi) ने

महाशिवरात्रि पर्व पर दोपहर बाद मुख्यमंत्री पीपीगंज के भरोहिया स्थित बाबा पितेश्वरनाथ शिव मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन, पूजन व दूध, जल आदि अर्पित कर अभिषेक किया। यहां भी सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि पांडवकालीन मान्यता वाले पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता है। गोरक्षपीठाधीश्वर हर महाशिवरात्रि यहां जलाभिषेक करने आते हैं।

पौधरोपण कर मंदिर के सौंदर्यीकरण परियोजना की जानकारी ली सीएम (CM Yogi) ने

इस अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi) ने पितेश्वरनाथ मंदिर परिसर में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) का पौधरोपण किया और मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा क्रियान्वित परियोजना के ड्राइंग मैप का अवलोकन कर जरूरी दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

भरोहिया में मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, भरोहिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Post

Rajit Ram

राजित राम ने उद्यानिकी खेती के माध्यम से अयोध्या जिले का नाम रोशन किया

Posted by - February 7, 2026 0
अयोध्या। जिले में एक प्रगतिशील किसान की सफलता की प्रेरणादायक कहानी ने सबका ध्यान खींचा है। तारुन विकासखंड के ग्राम…
Ram

श्रीराम के जीवन दर्शन से नवोदित कलाकारों को रूबरू कराएगी योगी सरकार

Posted by - March 10, 2024 0
लखनऊ। अयोध्या में श्रीरामलला (Shri Ramlalla) के अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होने के उपरांत योगी सरकार (Yogi Government) नवोदित…
saumendru adhikari

पश्चिम बंगाल : कांठी में सुवेंदु अधिकारी के भाई की कार पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा…
UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनियाभर के मेहमान देखेंगे प्रदेश का कौशल

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बढ़ती कौशल क्षमता और नवाचार अब विश्व के सामने अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। आगामी…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की बिजली कर्मियों को चेतावनी, शाम छह बजे तक हड़ताल वापस नहीं तो होंगे बर्खास्त

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आम लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री (CM…