CM Yogi

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

367 0

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की।

सीएम (CM Yogi) ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे।

राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

फतेहाबाद उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत न आए: ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  आज सायं 5:00 बजे 765/400 केवी विद्युत उपकेंद्र…
AK Sharma

विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और बेईमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Posted by - August 30, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पॉवर कारपोरेशन एवं ऊर्जा निगमों के अधिकारियों…
UP Vidyut Utpadan Nigam

उप्र विद्युत उत्पादन निगम को पारीक्षा तापीय परियोजना के लिये मिलेगा सस्ता कोयला

Posted by - March 10, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (UP Vidyut Utpadan Nigam) द्वारा लम्बे समय से प्रदेश की विद्युत इकाइयों को…