CM Yogi

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

401 0

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की।

सीएम (CM Yogi) ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे।

राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Post

योगी

500 वर्षों बाद भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण मार्ग प्रशस्त : योगी

Posted by - February 23, 2020 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या में ऐतिहासिक सूरजकुंड में ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेले’ के उद्घाटन किया।…
AK Sharma

ए0के0शर्मा ने कहा- अब जन शिकायतों के निस्तारण से होगा अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन

Posted by - June 20, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित किया है कि सोमवार 20जून,2022 को नगरीय निकाय…
AK Sharma

प्रयागराज व कुंभ तीर्थ क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहे पूर्ण रोकथाम रहे: एके शर्मा

Posted by - January 4, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को सुबह 8:00 बजे नगर विकास…