CM Yogi

श्रावण मास में सीएम योगी ने तीसरी बार किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन

414 0

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काशी दौरे के दौरान गुरुवार को बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने काशी कोतवाल काल भैरव मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, यहां गर्भगृह में गोरक्षपीठाधीश्वर ने बाबा विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावण मास में तीसरी बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे थे। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के पहले दिन और तीसरे सोमवार को भी बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे थे।

निर्देश- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सावन महीने में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए।

बता दें कि सीएम (CM Yogi)  जी 20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में जी -20 के यूथ 20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में भाग लेंगे।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने 500 बेड के अस्पताल का शुभारंभ, कहा- पहले लोग सैफई और इटावा के नाम से डरते थे

Posted by - March 6, 2024 0
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का…
cm yogi

शीघ्र गठित होगा उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, सीएम योगी का निर्देश

Posted by - April 4, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब बेसिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक कॉलेजों के साथ ही अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में भी…
CM Yogi

बाढ़ के समय राहत और बचाव के लिए बेहतर कोऑर्डिनेशन और क्विक एक्शन जरूरी: सीएम योगी

Posted by - July 1, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के…