CM Yogi

सीएम योगी ने किए बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

277 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सोमवार को झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित किया। उनकी आखिरी रैली देवघर में भाजपा प्रत्याशी व विधायक नारायण दास के लिए हुई। रैली के उपरांत मुख्यमंत्री द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा वैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किए। सीएम ने यहां जलाभिषेक किया, फिर आरती कर बाबा से सुखद व समृद्ध भारत की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के वैद्यनाथ धाम पहुंचने पर पंडा समाज ने जोरदार स्वागत किया। समाज के लोगों ने सीएम को माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां लोगों से परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम जाना।

यहां मौजूद लोगों ने सीएम (CM Yogi) को विश्वास दिलाया कि देवघर के साथ ही झारखंड में बाबा के भक्त ही जीतेंगे और यहां भाजपा सरकार बनाएगी। यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिनन्दन किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद व झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे।

Related Post

Mathura's Peda, Agra's Petha will get GI tag

योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। पूरब से पश्चिम। उत्तर से दक्षिण। शहर दर शहर और कस्बों की अपनी कुछ पहचान है। न जाने कब…

अखिलेश ने हिन्दू-मुस्लिम दोनो मरवाए, 22 सीट आ गई तो छोड़ दूंगा राजनीति -संगीत सोम

Posted by - June 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं, भाजपा विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव को…

जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन मोदी सरकार खत्म-राहुल गांधी

Posted by - August 5, 2021 0
देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में बेहताशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ…