CM Yogi

सीएम योगी ने देवबंद में एटीएस भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण

300 0

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को देवबंद में रेलवे रोड पर स्थित आतंकवाद निरोधक दस्ता एटीएस की फील्ड यूनिट भवन के नवनिर्मित्त भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया।

लोक भवन सभागार लखनऊ से वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सहारनपुर मंडल में एटीएस और मजबूत हो जाएगी और आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एटीएस की फील्ड यूनिट को मदद मिलेगी।

उन्होने (CM Yogi) सहारनपुर पुलिस लाइन में साइबर थाने का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, एसएसपी डा. विपिन टाडा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 3300 करोड़ से अधिक के 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया और 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जिलों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा प्रयागराज और कुशीनगर में पर्यटन थाने का शुभारंभ किया।

सात वर्षों में प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या दोगुनी हुई: योगी

लोकार्पण करने के बाद जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र और एसएसपी डा. विपिन टाडा, मंत्री बृजेश सिंह ने जनहित वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एसएसपी डा. टाडा ने इस मौके पर कहा कि आतंकवाद निरोधक दस्ते एवं साइबल थानों की महत्वत्ता और सरकार द्वारा आमजन मानस और पुलिस विभाग के लिए योजनाओं और पुलिस द्वारा लगातार त्वरित कार्रवाई के चलते महिला अपराधों में कमी आई है। व्यापारियों में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों का 25 लाख रूपया दिलवाया गया और इतनी ही रकम मार्च में लोगों को वापस की जाएगी।

Related Post

Naga Baba

महाकुम्भ में नागा संतों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भरी हुंकार

Posted by - February 15, 2025 0
महाकुम्भनगर: संगम की रेत पर नागा (Naga) साधुओं ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए हुंकार भरी। इस ऐतिहासिक आयोजन…
AK Sharma

छठ महापर्व पर एके शर्मा ने सूर्य को अर्घ्य किया अर्पित, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Posted by - October 28, 2025 0
लखनऊ:  सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने…
mayo Hospital

लखनऊ के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत, मेयो अस्पताल ने मरीजों के लिए चिपकाया नोटिस

Posted by - April 21, 2021 0
लखनऊ। एक तरफ योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी नहीं होने देने के…
AK Sharma

रूफटॉप सोलर लगाने वालों के लिए राहत, अब नेट बिलिंग से रख सकेंगे ऊर्जा खपत का ध्यान

Posted by - January 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने राज्य में रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) लगाने…
CM Yogi

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दीपदान कर मुख्यमंत्री ने दिया शांति-सद्भाव का संदेश

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लखनऊ स्थित शहीद स्मारक स्थल…