CM Yogi

सीएम योगी ने कन्या सुमंगला योजना की राशि हस्तांतरित की

428 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारा भारतीय समाज मातृ वंदन को बढ़ावा देता रहा है। सरकार की ओर से भी समय समय पर योजनाएं चलाई जाती हैं। बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। जिन बेटियों ने संस्मरण सुनाये है उनका आत्मविश्वास झलक रहा था। बोर्ड परीक्षा हो या प्रतियोगी परीक्षा जब बिना भेदभाव के परिणाम आने लगें तो बेटियां आगे आने लगीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बटन दबाकर 29523 बेटियों के खाते में कन्या सुमंगला योजना की राशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम में बेटियों ने मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) को राखी भी बांधी। इस दौरान 10 बेटियों को कार्यक्रम में राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने उन्हें चेक सौंपा और साथ में चॉकलेट भी दी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि बेटियों का आत्मविश्वास बता रहा है कि सरकार की योजनाएं सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही हैं। 2017 से पहले बेटियों को नंगे पैर स्कूल जाना पड़ता था। बेटियों के साथ घर परिवार में भेदभाव और अन्याय होता है ऐसे अभिभावक बेटी के साथ ही नहीं समाज के साथ भी अन्याय कर रहे हैं।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश सरकार ने तय किया कि बेटी भी अच्छी यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जाएगी। आज परिषदीय स्कूलों में 1.91 करोड़ बच्चों को यूनिफार्म मिल रही है। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहे अभिभावकों के लिए सरकार सम्बल बनेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों की स्नातक तक की पढ़ाई फ्री करने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें

इस मौके पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों की चिंता करते हुए कार्यक्रम रखा है। कन्या सुमंगला योजना में जन्म के समय से डिप्लोमा तक राशि दी जाती है। इस योजना के लिए 1050 करोड़ का बजट है।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि बेटियों और महिलाओं के लिए सरकार की अनेक योजनाएं चल रही है। 32 लाख महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत दुराचार पीड़ित महिलाओं की मदद की जाती है। वृंदावन में भी महिलाओं के लिए आश्रम संचालित है। महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

Related Post

cm yogi

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पार्टी विचारधारा की जीत: सीएम योगी

Posted by - May 16, 2023 0
प्रयागराज/लखनऊ। प्रयागराज के नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर योगी आादित्यनाथ (CM Yogi) से मिलकर…
CM Yogi laid the foundation stone of the modern office building of the State Election Commission

उत्तर प्रदेश से ही है भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र : योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अवध विहार योजना में उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आधुनिक…

सुन्नी वक्फ बोर्ड SC में नहीं दायर करेगा पु​नर्विचार याचिका : जफर अहमद फारूकी

Posted by - November 9, 2019 0
लखनऊ । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में मुख्य वादकारियों में से एक उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष…
CM Dhami

अग्निपथ योजना से बड़े स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार: सीएम धामी

Posted by - June 16, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agneepath scheme)…