CM Yogi

अनर्थकारी है कांग्रेस और सपा का गठबंधन, जब भी साथ आए अनर्थ ही हुआ : योगी

285 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और दोनों के कार्यकाल और साथ को कटघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश का नाम और मान दुनिया में बढ़ाने वाली मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और सपा का अनर्थकारी गठबंधन। इन दोनों के बीच जब भी गठबंधन हुआ तो अनर्थ ही हुआ है। याद करिए जब केंद्र में कांग्रेस और यूपी में सपा की सरकार थी तो अयोध्या में आतंकी हमला हुआ, वाराणसी में आतंकी हमला हुआ। इनके शासन में रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं। हर तरफ अराजकता का तांडव था।

सीएम (CM Yogi) ने कांग्रेस और सपा के चुनावी घोषणा पत्रों पर भी करारा हमला बोला। कहा कि अब यह अनर्थकारी गठबंधन अपने घोषणा पत्र में कह रहा है कि अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग का आरक्षण मुसलमानों में बांट देंगे। यह गठबंधन भारत में पर्सनल रूल यानी तालीबानी शासन लागू करने की फिराक में है। तालीबानी शासन यानी महिलाएं घरों से नहीं निकल सकतीं, बेटियां स्कूल नहीं जा सकतीं। पर, भाजपा किसी भी दशा में देश में तालीबानी शासन नहीं आने देगी। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि यह देश शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि कांग्रेस और सपा की मंशा गोकशी की छूट देने की है। हिन्दू गाय को माता मानता है और कांग्रेस-सपा की मंशा कभी पूरी नहीं होने दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है।

सीएम योगी (CM Yogi) शुक्रवार शाम पिपराइच में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत से आतंकवाद और भ्रष्टचार समाप्त हो गया है। जबकि कांग्रेस और सपा के शासन में सुबह की शुरूआत घोटाले से होती थी और शाम होते-होते कहीं न कहीं आतंकी विस्फोट हो जाता था। आज तो पटाखा भी कहीं फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देते फिरता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता भी नहीं है।

पाकिस्तान का राग आलाप रहे कांग्रेस और सपा के लोग

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान का राग आलापते हैं। ऐसे लोगों को भारत पर बोझ बनने की बजाय पाकिस्तान में ही चले जाना चाहिए। एक तरफ पाकिस्तान है जहां के लोग भूखों मर रहे हैं तो दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व वाला भारत है जो अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है। पाकिस्तान का राग आलापने वालों को वहां भीख भी नहीं मिलेगी।

सही मत विकास, सुरक्षा और गरीब कल्याण की गारंटी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जब सही मत पड़ता है तो विकास, सुरक्षा, सम्मान और गरीब कल्याण की गारंटी होती है। जैसा कि जनता ने सही मत देकर मोदी सरकार बनाई तो आज देश में अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। अब तो तीसरी बार मोदी सरकार में 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक बुजुर्ग को आयुष्मान का लाभ मिलने जा रहा है। मोदी सरकार में किसान को सम्मान निधि मिल रही है जबकि सपा की सरकार में किसान आत्महत्या करता था। सपा के शासन में गरीब के हक पर डकैती पड़ती थी जबकि आज हर गरीब का शौचालय बन गया है, उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिल गया है। पहले जहां रसोई गैस के लिए लाठी पड़ती थी तो वहीं अब यूपी में होली और दिवाली में गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चार करोड़ गरीबों के मकान बनवाए हैं। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर जो गरीब बच गए हैं, उनके भी मकान बन जाएंगे। सीएम ने गोरखपुर में हुए विकास कार्यों में एम्स, खाद कारखाना, आयुष विश्वविद्यालय आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सब सही मत पड़ने की वजह से संभव हुआ। आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश में कहीं फोरलेन तो कहीं सिक्सलेन सड़कें बन रही हैं। एम्स, ट्रिपल आईटी, बन रहे हैं। वंदे भारत, अमृत भारत, मेट्रो चल रही है। आईटीआई, पालीटेक्निक व विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बन रहे हैं।

हर जगह जनता कह रही, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गोरखपुर से राम मंदिर के आंदोलन की शुरूआत होने का उल्लेख करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है। रामलला विराजमान हो गए हैं। अब तो हर जगह जनता यही कह रही है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

जिधर देखो, उधर विकास ही विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज जिधर देखो विकास ही विकास नजर आता है। सात साल पहले पिपराइच क्षेत्र की सड़कों को देखकर लगता ही नहीं था कि सड़क है या गड्ढा। आज जिधर नजर फेरिये उधर फोरलेन-टूलेन की चमचमाती सड़कें हैं।

उन्होंने बताया कि पिपराइच को गोरखपुर से जोड़ने को फोरलेन बनाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। इस फोरलेन के बन जाने से गोरखपुर और पिपराइच के बीच की दूसरी सात मिनट में तय हो जाएगी। यही नहीं पिपराइच से पीपीगंज या नेपाल की तरफ जाना हो तो रिंग रोड बन रही है। पिपराइच के चारो तरफ बाईपास बन जाएगा और जाम की समस्या नहीं होगी।

छठवें चरण के मतदान से पहले सीएम योगी की अपील, पहले मतदान-फिर जलपान

सीएम ने कहा कि पिपराइच से सोनबरसा जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिाज बनाया जाएगा। इसकी डिजायन ऐसी होगी कि हनुमान जी का मंदिर भी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपराइच एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां दो विश्वविद्यालय हैं, आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय हैं। यहां के आयुष विश्वविद्यालय के सामने तो दुनिया के कई बड़े विश्वविद्यालय फेल नजर आएंगे। यहां की जिस बंद चीनी मिल को सपा बेचना चाहती थी और हमें आंदोलन करना पड़ता था, आज वह प्रदेश की सुंदर चीनी मिलों में शामिल होकर चल रही है। उसे देखकर लोगों की आंखें चौंधिया जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए एक भी पैसा नहीं देती थी।

विकास भी होगा, भरपूर क्षतिपूर्ति भी मिलेगी

सीएम योगी ने कहा कि क्षेत्र का विकास भी होगा और किसानों को भरपूर क्षतिपूर्ति भी मिलेगी। होगा क्षतिपूर्ति भरपूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो विरोधी हैं वे बरगलाने का प्रयास करेंगे। तमाम झूठ बोलेंगे, लेकिन आपको बहकावे में नहीं आना है। आज जो मैं बोल रहा हूं उस पर विश्वास करिए। हम पहले भी यहीं थे,आगे भी यहीं रहकर पूरे प्रदेश की सेवा करना है।

सीएम ने कहा कि गोरखपुर में सिर्फ जीत नहीं बल्कि रिकार्ड जीत होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जनता से हामी भरवाई और हर व्यक्ति को सात दिनों में सत्तर परिवारों से संपर्क कर मतदान कराने की अपील की। कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम सबको मिलकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। रिकार्ड जीत दिलाने की जिम्मेदारी आपकी और सुरक्षा, विकास की जिम्मेदारी हमारी। उन्होंने कहा कि किसी को कोई समस्या है तो कोई भी कार्यकर्ता उनके पास आ सकता है, झटके में समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लटकाने की आदत नहीं।

इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, लोकसभा प्रभारी जनार्दन, संयोजक निरंकार त्रिपाठी, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल, टाउन एरिया चेयरमैन संजय मद्देशिया, राधेश्याम सिंह, महंथ सिंह, विरेंद्र पाठक, संघर्षमणि उपाध्याय आनंद शाही आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi inaugurated the farmers fair

सीएम योगी ने किया किसान मेले का उद्घाटन, कहा- आत्मनिर्भरता से ही विकसित होगा उत्तराखंड

Posted by - February 6, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय…
CSR Special Kit

योगी सरकार ने खीरी में पेश की जनसहभागिता की मिसाल, स्पेशल किट बनीं बाढ़ पीड़ितों का संबल

Posted by - September 18, 2025 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी : कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। ये…
Akhilesh yadav

अखिलेश यादव बोले- सीएए से बीजेपी हिंदू और मुसलमान के बीच खाई पैदा करने में जुटी

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का कड़ा…
CM Yogi

गोमती केवल नदी नहीं, सांस्कृतिक चेतना और जीवनधारा की प्रतीक : मुख्यमंत्री

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘स्वच्छ, अविरल और निर्मल गोमती’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में…