CM Yogi

भारत की प्रगति कांग्रेस को फूटी आंख नहीं सुहा रही, हार का ठीकरा ईवीएम फोड़ते हैं : योगी

353 0

वाराणसी/लखनऊ। गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ा वर्ग का कोई बेटा अगर देश के सर्वोच्च पद पर जाता है तो कांग्रेस (Congress) और उसके नेताओं को ये फूटी आंख नहीं सुहाता है। कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। देश ने कल देखा है कि किस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने संसदीय मर्यादा को ताक पर रखते हुए दलित, गरीब, पिछड़े और वंचितों के खिलाफ बयान दिया और जब न्यायालय की ओर से इसे लेकर खरी खोटी सुनाई गई तो कांग्रेस नेता न्यायालय की अवमानना करने पर उतारू हो गये। कांग्रेस को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 1780 करोड़ रुपए की परियोजनओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधे सीधे निशाने पर लिया।

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो दुनिया में भारत की नई ताकत का अहसास कराता है। चाहे भौतिक विकास के नये प्रतिमान स्थापपित करना हो या आध्यात्मिक विकास को पुनर्स्थापित करना हो, देश ही नहीं दुनिया भारत की नई ताकत को देख रही है। पीएम के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने नई मिसाल बना है। भारत की प्रगति पर जहां एक तरफ दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है और इस मॉडल को अंगीकार करने के लिए लालायित है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कई पीढ़ियों को यूपी ने नेतृत्व करने का मौका दिया वो जब यूपी से बाहर जाते हैं तो प्रदेश की और जब देश से बाहर जाते हैं तब भारत को कटघरे में खड़ा करते थे।

कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस ईवीएम के जरिए 2004 और 2009 में उन्हें सरकार बनाने का सौभाग्य मिला, आज विपक्ष में आने के बाद उसी ईवीएम को वे कटघरे में खड़ा करते हैं। इन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। पीएम के प्रत्येक अभियान में हर स्तर पर बैरियर खड़ा करना इनकी आदत है। देश ने कल बखूबी देखा है कि अपने आप को भारत की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाले नेताओं के द्वारा कैसे माननीय न्यायालय की अवमानना वाले वक्तव्य दिये जा रहे हैं। कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही है।

कांग्रेस ने देश के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। जाति, धर्म, भाषा, मत-मजहब के नाम पर हमेशा से इन लोगों ने देश को विभाजित करने का प्रयास किया। इन्होंने अपने स्वार्थ के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। विकास को खेमों में बांटने का प्रयास किया और अपने कार्यकाल में भष्टाचार के नये नये कीर्तिमान स्थापित किये। आज जब भारत वैश्विक स्तर पर छाने जा रहा है, तब इन्हें अच्छा नहीं लगा रहा। अब ये लोग देश को बदनाम करके इसकी प्रगति में रोड़ा डाल रहे हैं।

गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि एक तरफ देश में जातीय वैमनस्यता को बढाने वाली कांग्रेस है जो सदैव देश को, समाज को बांटने का काम करती है, वहीं 9 साल में आप सबने देखा होगा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के भाव से बिना भेदभाव के गरीबों के कल्याण, आवास, शौचालय, राशन, रासोई गैस, बिजली कनेक्शन देने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार है। चाहे आयुष्मान भारत योजना हो या विकास की अन्य सुविधाएं, ये सब बिना भेदभाव के सबतक समान रूप से पहुंच रही हैं।

भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम

वहीं कांग्रेस के लोगों को दलित, पिछड़े, वंचित, गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। इन्हें गरीब, वंचित और पिछडे के बेटे का सर्वोच्च पर जाना अच्छा नहीं लग रहा है। मुझे लगता है देश की जनता गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछडों के अपमान का बदला जरूर लेगी। जो भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। नहीं तो देश ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

काशी ही नहीं यूपी और पूरा देश नई ऊंचाइयों को छू रहा

मुख्यमंत्री  (CM Yogi)  ने कहा कि आज नव्य भव्य काशी को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए पीएम काशी आए हैं। काशी के प्रति उनका अत्यधिक लगाव है। काशी उनके रग रग में बसी है। प्रधानमंत्री का जब भी काशी में आगमन होता है तो वे कुछ ना कुछ नई सौगात लेकर आते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा काशी के लिए यहां 1780 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है। काशी नव्य और भव्य बन ही चुकी है।

पीएम की प्रेरणा और मार्गदर्शन में काशी ही नहीं यूपी और पूरे देश ने विकास की जिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है उसे पूरी दुनिया कोतुलह की नजरों से देख रही है। हम सब का ये गौरव है कि पीएम देश की संसद में काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये प्राचीन काल से भारत की आध्यात्मिक सांस्कतिक नगरी रही है। पिछले 9 साल में काशी को वैश्विक मान्यता मिली है। न सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के स्तर पर बल्कि भौतिक विकास के स्तर पर भी काशी की ख्याति वैश्विक स्तर पर पहुंच चुकी है। यह सभी अनुभव कर रहे हैं। विगत 9 साल में अकेले काशी में 35 हजार करेाड़ की परियोजना या तो पूरी हुई हैं या लोकार्पण होने जा रही है। जिन्हें पीएम के अगले विजिट में काशी वासियों को समर्पित किया जाएगा।

Related Post

CM Yogi

समयबद्धता और गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

Posted by - June 15, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन, नाला तथा तारामंडल क्षेत्र के सड़क व नाला का…
शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई

लोकसभा चुनाव 2019: मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर सिन्हा की फिसली जुबान, दी सफाई

Posted by - April 27, 2019 0
छिंदवाड़ा। कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा…

अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ आइपीएस तबादला

Posted by - February 28, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूबे की कानून-व्यस्था की समीक्षा करने के बाद रविवार को एक आईपीएस सहित 28 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के एसपी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट से दो एडीसीपी का भी तबादला किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात आइपीएस अफसर आदित्य लग्हे को वाराणसी में ही एएसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी देवरिया, डॉ. अरविंद कुमार को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी कन्नौज, दयाराम को एएसपी अमेठी से एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद एएसपी चंदौली को एएसपी एसआईटी लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद को एएसपी सिटी सहारनपुर, अवधेश सिंह एएसपी जालौन को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज को एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एडीसीपी उत्तरी लखनऊ को एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी उत्तरी मेरठ को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सिंह सेकेंड एएसपी सोनभद्र को एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस एएसपी नक्सल वाराणसी को एएसपी एडीजी वाराणसी जोन कार्यालय, मायाराम वर्मा एएसपी सद्धार्थनगर को एएसपी क्राइम आगरा, विनीत भटनागर एएसपी क्राइम सहारनपुर को एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पाण्डेय एएसपी उन्नाव को एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह एएसपी ट्रैफिक वाराणसी को एडीसीपी उत्तरी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर को डिप्टी कमाडेंट पीएसी बरेली, रामयश सिंह एएसपी देवरिया को डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज को एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह एएसपी डायल 112 को एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी एडीसीपी लखनऊ को एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा एएसपी सीबीसीआईडी बरेली को एएसपी मध्यांचल बिजली, जेपी सिंह एएसपी डीजीपी मुख्यालय को एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक शर्मा एएसपी एटीएस को एएसपी सर्तकता अधिष्ठान, दिनेश यादव एएसपी एटीएस को एएससी एटीसी सीतापुर तथा अजय सिंह एएसपी क्राइम को एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी के पद पर तैनाती मिली है।