cm yogi

सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की बात

556 0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर करीब 150 बीसी सखी लोकभवन के सभागार में मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सुल्तानपुर की बीसी सखी प्रियंका मौर्या से बात की। बीसी सखी ने बताया कि वह 26 हजार रुपये प्रति माह तक कमा लेती हैं। इस पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग महिलाओं की क्षमता पर सवाल खड़ा कर रहे थे। उनका कहना था कि महिलाएं बीसी सखी का कार्य नहीं कर सकतीं। अपनी मेहनत और लगन से सवाल उठाने वालों को आप ने जवाब दिया है।

इसके लिए सभी बीसी सखियों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी उन्नाव की गुड़िया समेत अन्य लाभार्थियों से भी वर्चुअल बातचीत की। लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में पूछा। यह भी पूछा कि उन्हें किसी योजना का लाभ लेने के लिए घूस तो नहीं देनी पड़ी।

गोवंश के संरक्षण और उनके भरण-पोषण के लिए योगी सरकार कटिबद्ध

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में गरीबों के लिए बहुत बात होती थी, लेकिन उनके लिए कुछ किया नहीं गया। देश में नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो गरीबों के लिए योजनाएं लाई गईं। उनके हित में कार्य किया गया। आज देश के किसानों के लिए दो-दो हजार रुपये तिमाही दिए जा रहे हैं। लाभार्थियों से उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आठ साल पूरे किए हैं। प्रदेश की योगी सरकार आपके साथ खड़ी है।

Related Post

Agriculture

योगी सरकार के जागरुकता कार्यक्रमों से पिछले 8 वर्ष में कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व उन्नति

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government)  ने कृषि के क्षेत्र (Agriculture Sector)में यूपी को अभूतपूर्व प्रगति दी। सरकार के जागरूकता कार्यक्रम…
Ramlila

अयोध्या में 120 फीट के मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

Posted by - September 22, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या लगातार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव से…
yogi cabinet

गोरखपुर में ₹721.40 करोड़ की सीवरेज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। अटल नवीकरण और शहरी रूपान्तरण मिशन-2.0 (अमृत-2.0) के अंतर्गत गोरखपुर जिले में बड़ी सीवरेज परियोजना (Sewerage Project) को मंजूरी…
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, धान का MSP प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ाया

Posted by - September 12, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting)  हुई। इस बैठक…